पर्यावरण और जीवन का अटूट सम्बन्ध- कामेश्वर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा सलेमपुर मण्डल द्वारा डाक बंगला परिसर सलेमपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह का कार्यकर्ताओ ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह और जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने पदाधिकारियो के साथ डाक बंगला परिसर में आम का पौधरोपण किया।
किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है।
जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है, किसान मोर्चा द्वारा 20 जुलाई से 30 जुलाई के बीच मे जिले के सभी मंडलो में वृहद पौधरोपण का आयोजन किया जाएगा, जिसमे किसान मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी और मण्डल के पदाधिकारी भाग लेंगे।
किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी है। बिगड़ते पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए, समय पर वर्षा के लिए, अच्छे खेती के लिए पौधरोपण जरूरी है। पेड़ पुत्र के समान भावना से किसी भी उत्सव को सफल बनाने हेतु लोग एक पौधा अवश्य लगाएं
मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा अशोक तिवारी ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
उक्त अवसर पर कन्हैया लाल जायसवाल,धनुषधारी मणि, नवीन सिंह, प्रमोद शाही,अजय दूबे वत्स, हिमांशु सिंह,गब्बर दूबे, रविशंकर मिश्र,अनूप उपाध्याय, दिग्विजय नाथ तिवारी,अजय गौतम,दीपक श्रीवास्तव,राकेश दूबे,अनिल ठाकुर,छेदी जायसवाल,अवधेश मद्देशिया, शैलेश दूबे,अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

एकमुश्त कर जमा योजना से वाहन स्वामियों को बड़ी राहत

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में आयोजित परिवहन कर मेला छोटे व्यवसायिक वाहन स्वामियों के…

38 minutes ago

आगरा मंडल में कर वसूली समीक्षा, जिलों को सख्त निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में राजस्व संग्रह और जन शिकायत…

49 minutes ago

ट्राम्बे इंजन हटाने पर बवाल, धरोहर बनाम विकास बहस तेज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विकास के दावों के बीच एकमा डिपो स्थित ऐतिहासिक ट्राम्बे…

50 minutes ago

जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…

2 hours ago

महंगा अमेरिकी तेल या सस्ता रूसी? भारत की दुविधा

वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका, रूस, ईरान और चीन के बीच चल रहा तेल खरीद…

2 hours ago

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

2 hours ago