पीएम के करीबी रॉकेट की तरह उठे अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर-राहुल गांधी

मांड्या एजेंसी भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे राहुल गांधी ने कर्नाटक में मांड्या जिले के बेल्लूर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अडाणी का नाम लिए बगैर शुक्रवार को कहा कि एक भारतीय उद्योगपति अमीरों की सूची में रॉकेट की तरह ऊपर चढ़ गए और आम लोगों की जेब से पैसा रॉकेट की तरह निकल गया। उन्होंने अडाणी पर उस दिन निशाना साधा जिस दिन यह उद्योगपति ने राजस्थान निवेश सम्मेलन में शामिल हुए और राज्य में भारी-भरकम निवेश की घोषणा की। अडाणी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंच भी साझा किया।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे राहुल गांधी ने कर्नाटक में मांड्या जिले के बेल्लूर में एक जनसभा में अडाणी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘भाइयों और बहनों, आपको अपने आपसे पूछना पड़ेगा कि अगर पैसा आपकी जेब से जा रहा है तो किसकी जेब में जा रहा है?अगर पैसा आपकी जेब से जा रहा है तो यह किसी और की जेब में जा रहा है। दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति भारत के प्रधानमंत्री का करीबी है। वह दुनिया में दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हुआ करते थे। वास्तव में वह सूची में नहीं थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सोचिए, 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में यह व्यक्ति रॉकेट की तरफ ऊपर चढ़ते हैं…वह रॉकेट की तरफ ऊपर चढ़े और आपकी जैसे से रॉकेट की तरह बाहर निकला। आप लोग उनके और उनके जैसे अन्य लोगों को वित्तीय संसाधन दे रहे हैं।’’ उधर, अडाणी शुक्रवार को राजस्थान निवेश सम्मेलन में शामिल हुए और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंच भी साझा किया।

उन्होंने इस सम्मेलन में कहा कि अडाणी समूह राजस्थान में अगले 5-7 साल में नवीकरणीय ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 65,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया। राहुल गांधी ने मांड्या में कई शिक्षाविदों के साथ नयी शिक्षा नीति को लेकर चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था पर सुनियोजित हमला किया जा रहा है और अब यह हमला पाठ्यक्रमों तक पहुंच गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

45 minutes ago

देवरिया में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी की बाइट देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया के थाना कोतवाली…

51 minutes ago

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…

56 minutes ago

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

2 hours ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

4 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

4 hours ago