पीएम के करीबी रॉकेट की तरह उठे अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर-राहुल गांधी

मांड्या एजेंसी भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे राहुल गांधी ने कर्नाटक में मांड्या जिले के बेल्लूर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अडाणी का नाम लिए बगैर शुक्रवार को कहा कि एक भारतीय उद्योगपति अमीरों की सूची में रॉकेट की तरह ऊपर चढ़ गए और आम लोगों की जेब से पैसा रॉकेट की तरह निकल गया। उन्होंने अडाणी पर उस दिन निशाना साधा जिस दिन यह उद्योगपति ने राजस्थान निवेश सम्मेलन में शामिल हुए और राज्य में भारी-भरकम निवेश की घोषणा की। अडाणी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंच भी साझा किया।

भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे राहुल गांधी ने कर्नाटक में मांड्या जिले के बेल्लूर में एक जनसभा में अडाणी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘भाइयों और बहनों, आपको अपने आपसे पूछना पड़ेगा कि अगर पैसा आपकी जेब से जा रहा है तो किसकी जेब में जा रहा है?अगर पैसा आपकी जेब से जा रहा है तो यह किसी और की जेब में जा रहा है। दुनिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति भारत के प्रधानमंत्री का करीबी है। वह दुनिया में दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हुआ करते थे। वास्तव में वह सूची में नहीं थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सोचिए, 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में यह व्यक्ति रॉकेट की तरफ ऊपर चढ़ते हैं…वह रॉकेट की तरफ ऊपर चढ़े और आपकी जैसे से रॉकेट की तरह बाहर निकला। आप लोग उनके और उनके जैसे अन्य लोगों को वित्तीय संसाधन दे रहे हैं।’’ उधर, अडाणी शुक्रवार को राजस्थान निवेश सम्मेलन में शामिल हुए और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ मंच भी साझा किया।

उन्होंने इस सम्मेलन में कहा कि अडाणी समूह राजस्थान में अगले 5-7 साल में नवीकरणीय ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 65,000 करोड़ रुपये निवेश करेगा। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया। राहुल गांधी ने मांड्या में कई शिक्षाविदों के साथ नयी शिक्षा नीति को लेकर चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था पर सुनियोजित हमला किया जा रहा है और अब यह हमला पाठ्यक्रमों तक पहुंच गया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

6 hours ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

6 hours ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

7 hours ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

7 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

7 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

8 hours ago