Categories: Uncategorized

रसोई गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि को लेकर सपा का प्रदर्शन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्वतमान जिलाध्यक्ष, रणवीर यादव के नेतृत्व में शहर के सुभाष चौक पर रसोई गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि , महंगाई, भ्र्ष्टाचार, खराब कानून व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं किसानों की समस्याओ को लेकर धरना दिया। देवरिया सदर के उपजिलाधिकारी सौरभ सिंह ने धरनास्थल पर पहुंच कर ज्ञापन लिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर के बड़े दाम को, तत्काल वापस लेने की मांग की है।
धरना को संबोधित करते हुए सयुस के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि, प्रदेश की भाजपा सरकार में महँगाई आसमान छू रही है। रसोई गैस सिलेंडर के मूल्य में प्रति सिलेंडर 50 रु. एवं कामर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 350 रु. प्रति सिलेंडर की वृद्धि कर, सरकार ने जनता की जेब पर डाका डालने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है। देश व प्रदेश की डबल इंजन सरकार में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुँच चुकी है। सरकार के पास बेरोजगार युवाओं के रोजगार की कोई कार्य योजना नही है। सभी तहसील व थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं। आये दिन हत्याओ, बालात्कार, लूट, छेड़खानी, आदि घटनाओ की बाढ़ आ चुकी है। महिलाएं सुरक्षित नही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए है। भाजपा सरकार में किसानों की सुधी लेने वाला कोई नही है, भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखायेगी।
धरना को संबोधित करने वालो में सयुस के प्रदेश सचिव हरिओम ‘लाला’ , दीनानाथ चौधरी, राजेश यादव, अशोक मद्धेशिया, एहतेशाम खान ‘विराट’, अमरनाथ ‘अमर’, शिवनाथ, सूरज यादव, रामप्रीत, संजीव, दयाशंकर, इमरान लारी, प्रभात, जयराम यादव, आरिफ अंसारी, गुड्डू यादव, वीरेंद्र यादव, सुनील, रामनरेश, जनार्दन चौहान, शुभम, प्रवीण कुमार, महेंद्र, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

2 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

2 hours ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

2 hours ago

रामलीला में गूंजा श्रीराम जन्म का जयघोष, राक्षसों के वध का हुआ भव्य मंचन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…

6 hours ago

रुपईडीहा डिपो से शिमला, चंडीगढ़ और बिछिया के लिए बस सेवा शुरू

पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…

6 hours ago