फरार चल रहे अपराधियों पर इनाम घोषित

आजमगढ़ के फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ने किया इनाम घोषित

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिले में अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाया हुआ है, इस अभियान के तहत 18 अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया,जबकि 4 फरार अपराधियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया गया है,इन फरार अपराधियों पर कई ऐसे मामले हैं जिन पर दर्जनों गंभीर आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं,इन अपराधियों की जिले की पुलिस लगातार तलाश कर रही है,पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिन 18 फरार गैंगेस्टरों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है,इन आरोपियों में दीदारगंज थाना क्षेत्र का शराब माफिया मोतीलाल गुप्ता,ह्देश कुमार यादव,श्यामलाल यादव, बालकिशुन राजभर.गणेश यादव उर्फ बुल्ला, मनोज सिंह.संजीव कुमार सिंह.इन आरोपियों पर दर्जनों आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं.यह अपराधी जहरीली शराब का निर्माण और बिक्री जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं,गिरोह का आम जनमानस में भय है। सरायमीर थाना क्षेत्र में अब्दुल समद उर्फ बाबू,जावेद,सरफराज, नसीम अहमद,परवेज फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी से जमीन की खरीद फरोख्त करते हैं।रानी की सराय थाने से आरोपी सोनू नट उर्फ जावेद, संतोष यादव,संतोष पासी यह तीनों चोरी कर गोवध और हत्या के प्रयास जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं,वहीं सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले कलीम और एकलाख पर पशु क्रूरता, गोवध जैसे अपराध करने का आरोप है।अतरौलिया थाना क्षेत्र के पवन यादव पर किशोरी से रेप कर हत्या के साथ साक्ष्य मिटाने के आरोप हैं।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे चार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया है,इन आरोपियों में से गैंग लीडर हमदान शेख अभुजर, अब्दुल शब्बीर और आकिब हैं,यह चारों आरोपी सरायमीर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं,इसके साथ ही यह आरोपी अपने लाभ के लिए लोगों को फंसाकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करते हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

1 hour ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

3 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

3 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

3 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

3 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

9 hours ago