Categories: Uncategorized

134वीं जयंती पर याद किए गए क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह

सेनानी भवन के सभागार में सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के कार्यक्रम में शामिल हुए वक्ता

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेनानी भवन के सभागार में मंगलवार को शहीद ऊधम सिंह की 134 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद ऊधम सिंह के बलिदान पर अपने विचार रखे। संगठन के संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी जनरल माइकल ओ डायर को 21 साल बाद उन्होंने लंदन जाकर उसकी हत्या कर अपनी बहादुरी तथा दृढ़ संकल्पित होने का परिचय दिया, और भारतीय स्वाभिमान की रक्षा की। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि मोटी किताब में छिपा कर ऊधम सिंह अपनी पिस्तौल लेकर गये थे और हत्या कर घटना स्थल से वो भागे नहीं बल्कि स्वयं गिरफ्तारी दी। समाजसेवी पवन सिंह ने कहा कि 31 जुलाई 1940 को पेंटनविला जेल में ऊधम सिंह को फांसी दी गई, उनकी फांसी से देश के युवा स्वतंत्रता के प्रति ज्यादा उदे्ल्लित हुए। अन्त में सभी सेनानी उत्तराधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि जलियांवाला बाग काण्ड का बदला हजारों मील दूर उनके ही देश में जाकर लेना अपने में अदम्य साहस का परिणाम है,हम सब देशवासियों को उनका बलिदान प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर जाहिर अली,जग राम,असगर अली, दिनेश मिश्र, विनोद त्रिपाठी, अभिषेक द्विवेदी, राहुल चौधरी सहित तमाम राष्ट्र भक्त नागरिक मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के लोहटा गांव में मंगलवार देर शाम पुलिया के…

43 seconds ago

बलिया में लूटकांड का DIG आजमगढ़ व SP ने किया निरीक्षण, पीड़ित परिवार से मिलकर दिया भरोसा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के थाना बैरिया क्षेत्र अंतर्गत भीखा छपरा नई बस्ती (मुज का…

7 minutes ago

जानलेवा चाइनीज मांझा: दुकानदार से सप्लायर तक होगी कार्रवाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।गोरखपुर में चाइनीज मांझा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त हो…

17 minutes ago

निर्दोष को छुआ तो खैर नहीं दोषी छोड़ा तो कार्रवाई तय: डॉ. कौस्तुभ

जनता का भरोसा जीतना प्राथमिकता गलत करने वालों पर गिरेगी गाज- एसएसपी कानून से ऊपर…

18 minutes ago

देवरिया में दबंगों का कहर, युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

देवरिया में दबंगों की दबंगई: युवक को बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस…

29 minutes ago

रात में DIG और SP का निरीक्षण, पुलिस महकमे में बढ़ी हलचल

बैरिया लूट मामला: सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों से जांच ते बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद बलिया…

41 minutes ago