प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिउरहा का डीएम ने किया निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिउरहा और प्राथमिक विद्यालय चिउरहा का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कक्षाओं को देखा और रसोई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षावार बच्चों और शिक्षकों की जानकारी ली। उन्होंने मिड डे मील के मेन्यू की भी जानकारी ली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री नगर पालिका के माध्यम से कराने हेतु अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बच्चों से बात भी की और उनके रुचि के विषय, भविष्य में क्या बनना चाहते हैं आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और अपनी रुचि के क्षेत्र को चुनने और उस क्षेत्र में सफल होने के लिए कहा।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रेरणा ऐप पर निरीक्षण आख्या को भी भरा। उन्होंने बच्चों में चॉकलेट आदि का वितरण भी किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार भी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

1 hour ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

3 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago