कोटेदारों ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन, एक जनवरी से कार्य से विरत रहने का चेतावनी

अन्य प्रान्तों की तरह लाभांश दिए जाने की उठाई मांग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को जिले के कोटेदारों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारी कोटेदार उत्तर प्रदेश में लाभांश की स्थिति को लेकर चिंता जाता रहे थे और अन्य प्रति की तर्ज पर लाभांश दिए जाने की मांग कर रहे थे प्रदर्शनकारी कोटेदारों का नेतृत्व फेडरेशन के जिला अध्यक्ष मुदित श्रीवास्तव कर रहे थे।
इस मौके पर कोटेदारों ने कहा कि वह प्रधानमंत्री की निशुल्क अनाज वितरण योजना की पास मशीन के माध्यम से ईमानदारी से कर रहे हैं इस कार्य के लिए केंद्र सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार को पुरस्कृत भी किया गया है लेकिन इसके बावजूद उत्तर प्रदेश में कोटेदार उपेक्षा के शिकार है उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जहां लाभांश₹90 प्रति कुंतल मिलता है वहीं हरियाणा में 250 रुपए प्रति क्विंटल केरल में ₹200 प्रति कुंतल, महाराष्ट्र में ₹150 तथा राजस्थान में 125 रुपए प्रति क्विंटल लाभांश दिया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि गुजरात में₹20000 मानदेय दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारी कोटेदारों ने कहा कि यदि सरकार ने कोटेदारों की इस मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया तो 1 जनवरी से कोटेदार स्वयं को वितरण कार्य से विरत रखेंगे,इस मौके पर उपाध्यक्ष नसीम अहमद, कोषाध्यक्ष सैफुल्लाह खान, सचिव शकील अहमद, संगठन निर्भय सिंह पवार मीडिया प्रभारी जियाउद्दीन नंदू लाल, विवेक गुप्ता तथा नितिन गर्ग समेत अनेक कोटेदार उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

2 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

2 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

3 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

3 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

3 hours ago