आजीविका मिशन के लक्ष्यों के प्रगति की समीक्षा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभिन्न मदवार आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष, अद्यतन प्रगति की समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में आहूत की गयी। उक्त आयोजित बैठक में उपायुक्त स्वतः रोजगार देवरिया, समस्त खण्ड विकास अधिकारी जनपद देवरिया, समस्त सहायक विकास अधिकारी, समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक एवं जिला मिशन प्रबन्धक के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
आयोजित बैठक में स्वयं सहायता समूहों के गठन, ग्राम संगठन गठन, संकुल संघ गठन, रिवाल्विंग फण्ड बैंक क्रेडिट लिकंज, बी०सी० सखी एवं टेक होम राशन यूनिट स्थापना की विस्तृत समीक्षा की गयी। समूह गठन में लक्ष्य के सापेक्ष सबसे खराब प्रगति वाले विकास खण्ड-बैतालपुर देवरिया सदर एवं गौरीबाजार के नोडल ब्लाक मिशन प्रबन्धक कमश: श्रीप्रकाश विश्वकर्मा, अनिता निषाद एवं लियाकत अहमद के माह जनवरी, 2023 का मानदेय अवरूद्ध करने के साथ ही चेतावनी पत्र जारी करने हेतु, ग्राम संगठन में सबसे खराब प्रगति वाले विकास खण्ड-बनकटा गौरीबाजार एवं देवरिया सदर के नोडल ब्लाक मिशन प्रबन्धक क्रमशः कमलेश कुमार, लियाकत अहमद एवं अनिता निषाद का माह जनवरी, 2023 का मानदेय अवरूद्ध करने के साथ ही चेतावनी पत्र जारी करने हेतु, बैंक क्रेडिट लिंकेज में खराब प्रगति वाले ब्लाक मिशन प्रबन्धक रिंकी सिंह वि०ख० बैतालपुर आनन्द भैरव एवं किशन कुमार वि०ख० भागलपुर सुनिल कुमार कि०स०-भटनी अभिषेक राय वि०स०- भाटपार रानी, सत्यम सिंह एवं वाजिद अख्तर विख- सलेमपुर, सर्वेश्वर सिंह वि०ख० तरकुलवा का माह जनवरी, 2023 का मानदेय अवरूद्ध करने हेतु, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देशित किया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा बी०सी० सखी योजना में प्रशिक्षण हेतु अवशेष बी०सी० सखी का दिनांक 30 जनवरी 2023 तक पोर्टल पर अनिच्छुक अंकित करवाने हेतु उपायुक्त स्वतः रोजगार देवरिया को निर्देशित किया। विद्युत सखी योजना की समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को 159 पंजीकृत विद्युत सखी को 31 जनवरी, 2023 तक सक्रिय करवाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया कि, माह जनवरी, 2023 तक विभिन्न मदवार आवंटित लक्ष्यों की प्राप्ति प्रत्येक दशा में 03 फरवरी, 2023 तक पूर्ण करें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

9 minutes ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

17 minutes ago

सुबह-सुबह सख्त हुई देवरिया पुलिस, 3 घंटे में 18 स्थानों पर सघन जांच

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों…

45 minutes ago

बिहार भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के…

60 minutes ago

यूपी की 6 जल विद्युत परियोजनाएं 42 साल के लिए लीज पर

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की छह लघु जल विद्युत परियोजनाएं को 42 वर्षों के…

3 hours ago

नेपाल बस हादसा: धादिंग में 18 मौतें, 25 घायल

काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार तड़के हुए भीषण नेपाल बस हादसा ने पूरे देश को…

3 hours ago