डीएम की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में माह अक्तूबर के अभियोजन कार्यों की गहनता पूर्वक समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी द्वारा समस्त अभियोजकों को अधिक से अधिक मामलों में सजा कराने विशेष तौर पर महिलाओं से संबंधित अपराधों व पोस्को ऐक्ट से संबंधित मामलों में शत प्रतिशत सजा कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। विशेष रूप से डी जी सी संवर्ग को महिलाओं से संबंधित गंभीर मामलों की गंभीरता के दृष्टिगत जिम्मेदारी पूर्वक अभियोजन करते हुए अधिक से अधिक अभियुक्तों को सजा कराये जाने के लिये जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देशित किया गया।
समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा माह अक्तूबर में सत्र न्यायालयों द्वारा दोषमुक्त किये गए सभी मामलों की वाद वार समीक्षा की गयी। इसके संबंध में संयुक्त निदेशक अभियोजन दयानन्द पटेल द्वारा अवगत कराया गया कि जिन मामलों में दोषमुक्ति हुई है, उनकी विमुक्ति हेतु गठित समिति के समक्ष गहनता से विचार किया जाएगा और निर्णय न्यायोचित नहीं पाये जाने पर उन मामलों में अपील हेतु प्रस्ताव तैयार किया जायेगा।
इस अवसर पर सीओ सदर दीपांशी राठौर, अभियोजन अधिकारी अजीत सिंह, अभियोजन अधिकारी राजेन्द्र वरुण व विनय कुमार पांडेय, सहायक अभियोजन अधिकारी जय सिंह यादव, जिला शासकीय अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव व अन्य शासकीय अधिवक्ता, थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

14 minutes ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

4 hours ago

स्टेशन रोड निविदा में लापरवाही पर भड़का आक्रोश

एसडीएम से मिलने पहुंचे राष्ट्रीय समानता दल–सीपीआई प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले उपजिलाधिकारी ज्ञापन कार्यालय पर…

4 hours ago

आपसी भाईचारा प्रेम और सद्भाव कायम रखना सबका नैतिक कर्तव्य-बिशप यूजीन जोसेफ

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…

4 hours ago

देवरिया के तीन रक्तवीर आगरा में प्रदेश सेवारत्न अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…

4 hours ago