कौशल विकास केंद्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
कौशल, रोजगार , उद्यमिता एवं नवाचार मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने कहा है कि राज्य में प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की मान्यता संबंधी समस्याओं का समाधान, केंद्र सरकार का राष्ट्रीय कौशल विकास बोर्ड करेगा।
मंत्रालय में प्रमोद महाजन ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की कार्यवाही के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मंत्री लोढ़ा ने कहा कि व्यवसाय एवं शिक्षा प्रशिक्षण निदेशालय के निदेशक दिगंबर दलवी , राज्य कौशल विकास सोसायटी के अतिरिक्त आयुक्त अनिल सोनावणे , आर्ट ऑफ लिविंग के अध्यक्ष प्रसन्न प्रभु जोशी उपस्थित रहे। मंत्री लोढ़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में 511 स्थानों पर इन केंद्रों की शुरुआत की है, प्रमोद महाजन कौशल विकास केंद्रों को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा अनुमोदित होने के लिए सख्त मानदंड हैं। भौगोलिक संरचना और स्थानीय सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मानदंड होने चाहिए। इस केंद्र का निरीक्षण शुल्क भी कम किया जाना चाहिए। साथ ही विभाग को इस बात पर भी अमल करना चाहिए कि यह निरीक्षण किसी निजी संस्था द्वारा नहीं बल्कि केंद्र सरकार द्वारा कराया जाये, इस बैठक में मंत्री लोढ़ा ने कई सुझाव दिये।

rkpnews@desk

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

3 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

3 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

4 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

4 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

4 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

4 hours ago