कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को नगर निकायों संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।
उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिशासी अधिकारियों से नगर निकायों से संदर्भित योजना के संदर्भ में अद्यतन प्रगति की रिपोर्ट ली गयी। इस क्रम में बिड/ टेंडर की वर्तमान स्थिति, स्वीकृत परियोजना के सापेक्ष भौतिक प्रगति, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत कार्य के सापेक्ष पूर्ण व लंबित कार्य आदि की निकाय वार प्रगति के बारे में जाना गया। जिलाधिकारी ने लंबित कार्यों के शीघ्रता से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।
इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिशासी अधिकारियों को जनपद में यातायात की समस्या से निजात पाए जाने हेतु पार्किंग हेतु स्थलों के चिन्हीकरण किये जाने के भी निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, समस्त अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…
भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…