सड़क सुरक्षा माह की प्रगति पर समीक्षा बैठक सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा माह की प्रगति समीक्षा तथा जनपद में वृहद रोजगार संवर्धन हेतु, बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही गतिविधियों की प्रगति रिपोर्ट ली गई।
जिलाधिकारी ने इस संदर्भ में वाहन चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा संदर्भ में आयोजित प्रतियोगिताएं के संदर्भ में भी जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मो0 अजीम तथा ए आर एम पडरौना डिपो को जनपद के बस स्टैंड में टॉयलेट, यूरिनल, महिला शौचालय की सुविधाओं के बारे में जाना तथा साफ सफाई व मेंटेनेंस के निर्देश दिए। नगर निकाय कार्यालय व तहसीलों में शौचालय पुरुष/ महिला की व्यवस्था हेतु अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार से जिलाधिकारी ने जनपद में रोजगार संवर्धन हेतु वृहद रोजगार मेलों के आयोजन के संदर्भ में जानकारी ली, तथा जनपद में बृहद रोजगार मेलों के आयोजन के सापेक्ष आने वाली कंपनी तथा युवाओं को मिलने वाले रोजगार, वेतन आदि के संदर्भ में पूछा।
जिलाधिकारी ने सेवायोजन पोर्टल पर रजिस्टर्ड लोगों की सूची निकालकर पंचायत सहायकों के माध्यम, से इस संदर्भ में जागरूकता प्रसार के लिए कहा। अधिशासी अधिकारियों को आगामी रोजगार मेला के आयोजन हेतु बैनर, पोस्टर के माध्यम से चौक चौराहों पर प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया। कौशल विकास मिशन के तहत परियोजना निदेशक डूडा वेद प्रकाश यादव को प्रशिक्षण केंद्रों पर अधिकारियों के विजिट करवाए जाने हेतु निर्देशित किया। विदित हो कि जनपद में आगामी महीने में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

6 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

7 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

7 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

7 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

8 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

9 hours ago