पालीटेक्निक व फार्मेसी सेमेस्टर परीक्षा की समीक्षा बैठक संपन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा पॉलिटेक्निक और फार्मेसी की सेमेस्टर परीक्षाओं के तैयारियों के संदर्भ में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जरूरी सुविधाओं की जाँच करने का निर्देश दिया। बैठक में राजकीय इंटर कॉलेज की ओर से प्रिंटर न होने की समस्या से अवगत कराये जाने पर जिलाधिकारी ने पॉलिटेक्निक धनेवा-धनेई और पुरैना के प्राचार्यों को संबंधित कॉलेजों को प्रिंटर सहित परीक्षा के लिए आवश्यक सामग्रियों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जरूरी पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज को उनकी ओर से पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस बल में महिला आरक्षियों को भी भेजने के लिए कहा। जनपद में कुल 05 पॉलिटेक्निक कॉलेजों तीन निजी व दो राजकीय और दो फार्मेसी कॉलेजों की परीक्षा 28 जून से 20 जुलाई के मध्य सम्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं विद्यार्थियों के परिश्रम और योग्यता के मूल्यांकन का माध्यम हैं। इसलिए इसमें निष्पक्षता व शुचिता आवश्यक है।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, सीओ सदर अजय सिंह चौहान, प्रभारी प्राचार्य महामाया पॉलिटेक्निक धनेवा-धनेई रामप्रकाश मौर्य और प्राचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक पुरैना संदीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश, टीटीई फरार; 10 हजार का इनाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…

2 minutes ago

I-PAC रेड पर SC में घमासान, ED पर आरोप-प्रत्यारोप

पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…

2 minutes ago

जनसुनवाई पर सख्ती, CM की ऑनलाइन निगरानी शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…

3 minutes ago

पूर्वांचल में 3251 लड़कियां लापता, 406 की तलाश जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…

36 minutes ago

सुंदर पिचाई की भारत यात्रा: एआई नवाचार पर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…

50 minutes ago

दलित विधवा की आजीविका पर हमला, न्याय की उम्मीद

नौतन में गंडक नहर किनारे जमीन विवाद, दलित विधवा ने की कार्रवाई की मांग सांकेतिक…

56 minutes ago