डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति प्रदेश के टॉप टेन से कम न हो

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । शासन के सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले 37 सूत्रीय विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि , किसी भी इण्डीकेटर्स में मण्डल के अन्य जनपदों की प्रगति से अपने जनपद की प्रगति कम नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारियों का आहवान किया गया कि प्रयास इस बात का करें कि सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति प्रदेश के टॉप टेन से कम न हो। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर विद्युत बकाया का भुगतान कराएं। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि विद्युत बकाया भुगतान के सम्बन्ध में अलग से बैठक बुलाई जाय।
सड़को के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण व ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण की प्रगति में सुधार लाया जाय।
आनगोईंग प्रोजेक्ट्स को निर्धारित मानक व समयबद्धता के साथ पूर्ण करायें तथा धनाभाव के कारण अपूर्ण परियोजनाओं के लिए अवशेष धनराशि की मांग करें। डीएम ने अधिशासी अभियन्ता अमर सिंह को निर्देश दिया कि रायबोझा में निर्माणाधीन पुल का निर्माण शीघ्र पूर्ण किये जाने हेतु डीएम की ओर से एन.एच.आई के सम्बन्धित अधिकारियों को पत्र भिजवाएं। अधिशासी अभियन्ता को यह भी निर्देश दिया कि मरीमाता मन्दिर के निकट स्थित तिराहे पर प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ साइनेज बोर्ड भी लगवाए जाए। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि जनपदों को जोड़ने वाले मार्गों पर पड़ने वाली ग्राम पंचायतों पर सम्बन्धित नगर निकायों अथवा ग्राम पंचायतों की ओर से प्रकाश व्यवस्था करायी जाए।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण से आच्छादित पशुओं की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दें। साथ अन्य विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचालित की गई एक्टिविटी का डाटा जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दें। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि सभी सरकारी चिकित्सालयों पर चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित कराया जाय कि सभी कार्मिक तैनाती स्थलों पर निवास भी करें। इस सम्बन्ध में सीएमओ को निर्देशित किया गया कि स्वयं तथा अन्य अधिकारियों के माध्यम से नियमित अन्तराल पर चिकित्सालयों का पर्यवेक्षण कर आमजन को मानक के अनुसार चिकित्सा सुविधा का लाभ दिलाया जाय। एम.एस.एम.ई. की समीक्षा के दौरान उपायुक्त उद्योग की अनुपस्थिति का कड़ा संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर सीडीओ कविता मीना, डीएफओ बहराइच संजय शर्मा, सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सीवीओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र देव पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, पीडीडीआरडीए राज कुमार, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, डीसी मनरेगा के.डी. स्वामी, अधिशाषी अभियन्ता लोकनिर्माण खण्ड-1 अमर सिह, प्रान्तीय खण्ड प्रदीप, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, नोडल सरयू नहर खण्ड परियोजना दिनेश कुमार, ड्रेनेज खण्ड शोभित कुशवाहा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया: सपा लोहिया वाहिनी का भाजपा पर हमला, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर जताई नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने शुक्रवार…

34 minutes ago

Gorakhpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शाहपुर क्षेत्र में मचा हड़कंप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला…

46 minutes ago

Gorakhnath Temple: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, चरण पखारकर कराया भोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर…

51 minutes ago

Ballia Murder Case: मक्का तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में शुक्रवार…

56 minutes ago

UP Weather Alert: 38 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, तापमान में 4°C तक गिरावट

UP Weather Alert: लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली…

1 hour ago

Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? हरदीप पुरी ने अफवाहों पर दिया बड़ा बयान

Lockdown in India: मिडिल ईस्ट में जारी संकट और बढ़ती तेल कीमतों के बीच भारत…

3 hours ago