जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई निकायों की समीक्षा बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। निकायों के कार्यों की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा निकायों द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत शासन को प्रेषित किये जाने हेतु नगर पालिका परिषद बहराइच के रू. 72 लाख 21 हजार लागत की 05 कार्ययोजना, नगर पंचायत पयागपुर अन्तर्गत रू. 03 करोड़ 41 लाख 54 हजार लागत की 12 कार्ययोजना, नगर पंचायत कैसरगंज की रू. 01 करोड़ 11 लाख 87 हजार की 08 कार्ययोजना, नगर पंचायत रूपईडीहा की रू. 07 करोड़ 28 लाख की लागत से 30 कार्ययोजना तथा नगर पंचायत मिहींपुरवा की रू. 09 करोड़ 09 लाख की लागत से 43 कार्ययोजनाओं कुल रू. 21 करोड़ 62 लाख की 98 कार्ययोजनाओं का अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त निकायों द्वारा प्रस्तुत 15वें वित्त अन्तर्गत टाइड अनटाइड के प्राप्त प्रस्ताव, वंदन योजना, आकांक्षी नगर योजना, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना की भी समीक्षा की गयी। उन्होनें निर्देश दिया कि नगर के प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट लाईट व सीसीटीवी स्थापित की जाये तथा मोबाइल टायलेट का भी नियमानुसार क्रय किया जाय। डीएम ने निर्देश दिया कि आसन्न त्यौहारों के मद्देनज़र वार्डों तथा धार्मिक स्थलों के आस-पास साफ-सफाई, प्रकाश, पानी इत्यादि की माकूल व्यवस्था के साथ आवश्यकता के अनुसार मार्गों की मरम्मत भी करा दी जाय। उन्होनें नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, महत्वपूर्ण स्थानों का सौन्दर्यीकरण व सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाये जाने का भी निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रभारी निकाय/अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच प्रमिता सिंह, नानपारा के रंग बहादुर सिंह, जरवल की खुशबू यादव, कैसरगंज शिवम जी द्विवेदी व मिहीपुरवा के संजय कुमार व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

2 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

5 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

7 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

7 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

7 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

7 hours ago