कृषि उत्पादक संगठनों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में कृषि उत्पादक संगठनों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक दौरान अपर जिलाधिकारी ने कृषक संगठनों को जनपद उत्पाद, केला, हल्दी, ड्रेगन फ़ूड, कालानमक चावल आदि की खेती में और बढ़ चढ़ कर उत्पादन करने व सरकार द्वारा इस हेतु दिए जाने वाले छूट/सब्सिडी के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि, थोड़ा और प्रयास करने की जरूरत है । उन्होंने आगामी बैठकों में सभी से पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिए। बैठक दौरान उप कृषि निदेशक द्वारा उक्त उत्पादों की खेती करने हेतु दिए जाने वाले ऋण, प्रशिक्षण, पीएमईजीपी योजना, कृषि यंत्रों की खरीददारी पर दिए जाने वाले छूट, आदि के सम्बन्ध में विधिवत जानकारी दी गयी। बैठक में हल्दी उत्पादन को और बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में, अन्य प्रजाति के हल्दी बीज को उपलब्ध कराने का निर्देश सम्बंधित को दिया गया ।
समीक्षा बैठक दौरान कृषकों ने अपनी अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया गया। बैठक में कृषि उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने हेतु सभी एफपीओ को प्रयास कराने के निर्देश दिये गये, और आसपास के किसानों को प्रोत्साहित करने का भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहित एफपीओ आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामकोला के बिहुली गांव में आधा दर्जन किसानों की फसल जली, लाखों का नुकसान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…

18 minutes ago

मऊ में किशोरी क्लब शुरू, खेल सामग्री का वितरण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…

22 minutes ago

खतौनी में बड़ी गड़बड़ी: हजारों ग्रामीणों की जमीन सरकारी दर्ज, डीएम ने दिए जांच के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…

1 hour ago

थाना खुखुन्दू में पुलिस अधीक्षक की सख्ती, रिकॉर्ड और कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…

1 hour ago

पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…

1 hour ago

Mau में सनसनी: पशु अस्पताल परिसर में बच्चे की खोपड़ी मिलने से हड़कंप

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…

2 hours ago