सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) कृषि , कृषि शिक्षा व कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने रविवार की देर रात सर्किट हाउस में कृषि, सहकारिता, उद्यान और खाद्य विपणन विभाग की समीक्षा बैठक की।
बैठक में जिले में यूरिया, डीएपी की उपलब्धता व वितरण, धान क्रय, बरवा फार्म पर चल रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर पोटेटो के निर्माण समेत, कृषि से जुड़े अनेक बिंदुओं की समीक्षा करते हुए समुचित निर्देश दिए गए।
कृषि मंत्री ने जनपद में उर्वरक स्टॉक व उसके सापेक्ष वितरण की स्थिति, धान क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष, धान क्रय की स्थिति और बरवां फार्म पर सेंटर फॉर एक्सेलेन्स फ़ॉर पोटैटो के निर्माण की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट ली।
मंत्री जी ने किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हे पर्याप्त मात्रा में उर्वरक मिल सके, इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी व ए आर कॉपरेटिव को सख्त निर्देश देते हुए यूरिया, व डीएपी की उपलब्धता व वितरण सुनिश्चित करने को कहा।
लक्ष्य के सापेक्ष धान क्रय में धीमी प्रगति से मंत्री ने फ्लो बढ़ाने का निर्देश दिया।
इस संदर्भ में सीडीओ गुंजन द्विवेदी व एडीएम देवीदयाल वर्मा को निर्देशित किया गया कि, अधिकारियों को धान क्रय केंद्र व यूरिया वितरण केंद्रों पर भेजकर निगरानी कराए। प्रत्येक वितरण केंद्र पर हर समय बोर्ड पर स्टॉक, क्रय दर अंकित कराने का निर्देश दिया।
मंत्री ने बरवा फार्म पर चल रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर पोटेटो, के निर्माण कार्य की मोनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि कार्यदाई संस्था केवल सिविल वर्क तक ही न सीमित रहे बल्कि तकनीकी वर्क भी करें, जिससे सेंटर के निर्माण का असली फायदा किसानों को मिल सके।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, जिला कृषि उप निदेशक आशीष श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य, डिप्टी आरएमओ विनय कुमार, जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी,सहकारिता, कृषि, विपणन व उद्यान विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

7 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

13 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

13 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

13 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

13 hours ago