राजस्व कर्मचारियों ने अंबेडकर विद्यालय से हटवाया अवैध अतिक्रमण

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद के हरैया ब्लाक के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत दान चिलबिली गांव में स्थित अंबेडकर प्राथमिक विद्यालय पर किए गए अवैध अतिक्रमण को राजस्व कर्मचारियों ने हटवा दिया, जिससे विद्यालय परिवार ने राहत की सांस ली है।
राजस्व निरीक्षक विजय बहादुर, लेखपाल अनीता चौहान और रामेश्वर राम अवैध अतिक्रमण हटाने पर थाना क्षेत्र के डॉ अंबेडकर स्कूल चिलबिली पहुंचे। और स्कूल की चारदिवारी बनाकर अवैध अतिक्रमण किया गया था, जिसे हटाया गया।
शिकायतकर्ता बृजेश्वर पटेल ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी चारदीवारी हटाकर खाना पूर्ति की गई है। जबकि अभी भी विद्यालय प्रबंधक द्वारा सरकारी जमीन का आक्रमण किया गया है। हम ग्रामीणों द्वारा राजस्व टीम से पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई। पर राजस्व टीम ने एक न सुनी। राजेश्वर पटेल ने बताया कि 2022 से मामला चल रहा है। हाई कोर्ट का आदेश रहा है ग्राम समाज की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाए। राजस्व टीम ने रिपोर्ट बनाया। गाटा संख्या 420 ग 260 हेक्टेयर पर रमेश सिंह पटेल पुत्र राम अवध सिंह द्वारा चिलबिली दान चिलबिली में, नवीन परति की भूमि पर पक्की दीवाल पर कटरैन रखकर विद्यालय के नाम पर अवैध कब्जा बाउंड्री वॉल गेट लगाकर कब्जा किया गया है।
समाधान दिवस पर रौनापार थाने में बिजेश्वर सिंह पटेल ने उप जिलाधिकारी अतुल कुमार गुप्ता को पूरी बात बताई ।एसडीएम सगड़ी ने तत्काल अतिक्रमण हटाने को कहा और राजस्व निरीक्षक को फटकार लगाई। आज ग्रामीण विशेश्वर पटेल, वंश पटेल ,राम सिंह, रविंद्र पटेल, अंगद, भंवरी पटेल, मेवा लाल पटेल, बजरंगी लाल पटेल, बद्रीनाथ मिश्रा, राहुल मिश्रा, गोरख पटेल ,मारकंडे मिश्र आदि ग्रामीणों ने कहा कि राजस्व टीम बिना पैमाइश किये पुराने निशानदेही पर चार दीवारी तुड़वाकर खानापूर्ति की है।
इसकी शिकायत हम उप जिलाधिकारी व हाईकोर्ट में दाखिल करेंगे।राजस्व निरीक्षक विजय बहादुर ने बताया कि इसके पहले तत्कालीन तहसीलदार और राजस्व की टीम पैमाइश कराकर निशान देही बना दी थी। उसी में बचे हुए आशिक अतिक्रमण को हटाया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

3 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

3 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

3 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

3 hours ago

हाईटेंशन तारों के नीचे दुर्गा पंडाल, सुरक्षा इंतजाम नदारद

नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…

3 hours ago