निष्पक्ष पत्रकारिता पर लगता अंकुश चिंता का विषय — सत्य प्रकाश पाण्डेय

लोकतंत्र की मर्यादा बचाए रखें पत्रकार — प्रदीप चौरसिया

पीत पत्रकारिता से बचें पत्रकार – उदय ,प्रताप सिंह

पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश का मजबूत पत्रकार संगठन बनकर उभरा है- विनय मिश्रा

बेल्थरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) पत्रकार एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में संपन्न हुआ ।आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती एवं वर्ष 2024 के बिस्तार पर चर्चा किया गया साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कुछ पत्रकार साथियों को जिम्मेदारी सौंप गई ।
समारोह को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि आज निष्पक्ष पत्रकारिता पर लगता अंकुश चिंता का विषय है इसके लिए आवश्यक है कि पत्रकार निष्पक्षता से आम जन की आवाज उठाने का प्रयास करें। उन्होंने आगे कहा कि अभिव्यक्त की स्वतंत्रता कहीं न कहीं कुंद हो रही है इसके लिए आवश्यक है पत्रकारों के संवैधानिक अधिकार को सीमित न किया जाए ।
आयोजित बैठक को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा बनाये रखने में पत्रकार अपने दायित्व का निर्वहन करें आज के दौर में पत्रकारिता भी कहीं ना कहीं अभिव्यक्त की आजादी से प्रभावित हो रही है ।
इसके लिए स्वयं मीडिया घराने एवं पत्रकार जिम्मेदार है।आवश्यकता है अभिव्यक्त की आजादी पर बढ़ते संकट को लेकर एकजुट होने की तभी मीडिया घराना एवं पत्रकारों का सम्मान सुरक्षित रह पाएगा। राष्ट्रीय महासचिव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आज आवश्यकता है कि पत्रकार पीत पत्रकारिता से बचें निष्पक्ष समाचारों का संकलन करें और आमजन की आवाज बने । बैठक को संबोधित करते हुए पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश में पत्रकारों का मजबूत संगठन बनकर उभरा है इस संगठन का विस्तार तेजी से हो रहा है ।पत्रकारों की सम्मान के लिए यह संगठन सदैव तैयार रहता है पत्रकारों के साथ होने वाली घटनाओं को प्रमुखता से यह संगठन उठना है और निस्तारण करने का भी कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की पत्रकारों के सम्मान के साथ किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।
आयोजित बैठक को प्रमुख रूप से सुभाष चंद्र मिश्र ,राधाकांत पाण्डेय, अरविंद यादव, मीनाक्षी कौशल ने भी संबोधित किया ।संगठन की मजबूती के लिए विजय कुमार दुबे को तहसील अध्यक्ष, जनार्दन यादव तहसील महामंत्री ,त्रिभुवन त्रिपाठी पूर्वांचल प्रभारी उत्तर प्रदेश , अनमोल यादव मीडिया प्रभारी जनपद बलियां बनाये गये।
इस अवसर पर कैलाश प्रसाद,गजानंद मौर्य, राधाकांत पाण्डेय,रत्नेश चौरसिया मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता सुनील यादव जिला अध्यक्ष बलिया जनपद ने किया संचालन प्रदीप मौर्य ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रीमियम पेट्रोल 11 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार…

5 hours ago

Iran-US Tension: 18 अमेरिकी कंपनियों को ईरान की धमकी, गूगल-एप्पल भी निशाने पर

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

5 hours ago

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

6 hours ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

8 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

8 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

16 hours ago