संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। एक ओर पूरे प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश जारी किये हैं, दूसरी ओर विभागीय जिम्मेदारों द्वारा जिले में अद्योषित विद्युत कटौती कर शासन व सरकार के फरमान की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदारों का ढीठ व्यवहार आमजन के बीच शासन की छवि को धूमिल कर रहा है।
आलम यह है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण प्रतिदिन कहीं न कहीं फाल्ट की समस्या उत्पन्न हो रही है। उसे तत्परता से ठीक कराने के बजाय पूरे क्षेत्र के विद्युत आपूर्ति को ही बाधित कर दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इस उमस भरी भीषण गर्मी में रात के समय लगातार कई दिनों से अनगिनत बार बिजली की आवाजाही जारी है। वर्तमान में हर फीडर की स्थिति लचर है। जहां पिछले कई दिनों से दिन में आंशिक आपूर्ति की जा रही। लेकिन पूरी रात बिजली गुल रह रही है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहीं नहीं समस्या जानने के लिए उपभोक्ताओं द्वारा फोन करने पर कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक अपना फोन उठाने तक की जहमत नहीं उठाना चाह रहा।
इसी तरह ट्रांसफार्मर जलने से बिजली के लिए तरसना पड़ रहा है। विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के खिलाफ हर ओर रोष व्याप्त है।
परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…