संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने खलीलाबाद तहसील में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने जनसामान्य की शिकायतों को सुनते हुए शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुला कर तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिये।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वहीं मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
जिले भर में कुल 69 मामले सुनवाई हेतु आए। जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया।
ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर राष्ट्र के उत्थान में योगदान देने का आह्वान दोहरीघाट/मऊ(राष्ट्र की…
नकदी, चांदी, वाहन व मोबाइल बरामद, पुलिस की सख्त कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के थाना…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)करौंदी गांव मे जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थीं,…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आपदा से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से…
मैन ऑफ द मैच अनुज सिंह रहे बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बाबा राघव दास क्रिकेट टूर्नामेंट…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूमिहार समाज द्वारा भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास के…