ग़ज़ल, शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने का किया गया संकल्प

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
बॉलीवुड के विख्यात संगीतकार रविन्द्र जैन की पत्नी दिव्या जैन और उनके बेटे आयुष्मान जैन देश के क्लासिकल आर्ट और कलाकारों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इन्होंने ग़ज़ल प्रोजेक्ट शुरू किया है ताकि ग़ज़ल जैसी सम्रद्ध कला को आज के मॉडर्न युग मे बखूबी पेश किया जाए। ग़ज़ल प्रोजेक्ट का कॉन्सेप्ट उनके ज़ेहन में कैसे आया, इस संदर्भ में आयुष्मान जैन ने कहा कि हम जब कोविड के समय देखते थे कि काफी सारे कलाकार मैसेज कर रहे थे, सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे कि उन्हें काम की तलाश है, या काम मिलने में दिक्कत आ रही है। उस वक्त हमने सोचा कि अगर हम कुछ कर पाए, आर्टिस्ट्स की हेल्प कर सकें तो बहुत ही अच्छा होगा।
आरजे ग्रुप के साथ हम कलाकारों और कला को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहे हैं। डिवोशनल म्युज़िक में रवीन्द्र जैन यू ट्यूब चैनल पर काफी काम किया है।
उन्होंने आगे कहा कि इंडी म्युज़िक या रॉक म्युज़िक के आर्टिस्ट्स को बढ़ावा मिले, इस दिशा में हम कार्य कर रहे हैं। आरजे स्टूडियो एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सभी तरह के जॉनर के गीत संगीत कलाकार सुनाई और दिखाई पड़ें। हम लोगों ने ग़ज़ल से इसकी शुरुआत की। मेरी नानी निर्मला जैन ने वर्षो पहले ग़ज़ल लिखी थी, वह चाहती थीं कि उनकी लिखी गज़ल रिकॉर्ड हो और रिलीज की जाए। इसलिए हमने ग़ज़ल से इस आरजे स्टूडियो की शुरुआत की। गायिका प्रभाती से हमारी मुलाकात हुई। वह रविन्द्र जैन की बहन की तरह हैं। वह इस उम्र में पुराने कल्चर और ठुमरी को आगे लेकर आ रही हैं। उन्होंने उस्ताद बड़े गुलाम अली साहेब और बेगम अख्तर से संगीत सीखा है, उनकी तरह गाने वाले बहुत कम रह गए हैं, तो उनके साथ यह फर्स्ट प्रोजेक्ट हमने किया। नानी की लिखी गज़लों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर “दी गजल प्रोजेक्ट एक्स प्रभाती मुखर्जी” ग़ज़लों की एलबम लेकर आए जिन्हें प्रभाती ने आवाज़ दी। प्रभाती की आवाज़ को हम मुम्बई के दर्शकों को सुनाना चाहते थे, तो हमने पहले शो के लिए प्रभाती के साथ काम करने का सोचा। इस तरह यह खास शो तैयार हुआ। दरअसल इस कार्यक्रम के माध्यम से हम ग़ज़ल को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसलिए स्टेज का डेकोरेशन और माहौल ग़ज़ल वाला रखा गया। उस शो में प्रभाती की परफॉर्मेंस, स्टेज पर उनका रुतबा अद्वितीय था। उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करते देखना यादगार अनुभव रहा।
इस प्रोजेक्ट में भजन सम्राट अनूप जलोटा को जोड़ने की मंशा के संदर्भ में आयुष्मान जैन ने बताया कि इसमे हम अनूप जलोटा को भी शामिल करना चाहते थे क्योंकि उन्होंने भी ग़ज़ल के क्षेत्र में बड़ा काम किया है।
भविष्य की योजना के बारे में उन्होंने कहा कि ग़ज़ल प्रोजेक्ट के अंतर्गत हमारा एक और नया अल्बम आ रहा है। सिंगर सिराज खान और गीतकार राशिद दामोहि हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

2 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

2 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

3 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

3 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

3 hours ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

3 hours ago