डीडीयू के 74वें स्थापना दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास संपन्न, समारोह आज

समारोह की अध्यक्षता करेंगी कुलाधीपति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 1 मई को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों का मंगलवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व में पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ।
दीक्षा भवन में आयोजित फूल ड्रेस रिहर्सल में सभी मेडल विजेता शामिल हुए। इसके साथ ही विशिष्ट पुरातन छात्रों के स्थान पर प्रोफेसरगण अभ्यास में शामिल हुए।
विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल की अध्यक्षता में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक सहित कुल 112 स्वर्ण पदक से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मेधावियों विद्यार्थियों को 48 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक तथा 64 स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा।
इसके साथ ही युवा महोत्सव, सांस्कृतिक, क्रीड़ा प्रतियोगिताओं तथा एन.एस.एस., एन.सी.सी. की विभिन्न प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय, राज्य या क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कुलाधिपति ऑनलाइन माध्यम से स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगी।
समारोह में विश्वविद्यालय के विशिष्ट पुरातन छात्रों को किया जाएगा सम्मानित
स्थापना दिवस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट पुरातन छात्रों पद्म श्री प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, अतुल सर्राफ़, डॉ एल के पाण्डेय, निर्मला एस. चंद्रा, पूर्व आईपीएस जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं भारतीय राजस्व सेवा के डॉ. स्वामी प्रकाश पाण्डेय को सम्मानित किया जाएगा।

सैमसंग इन्नोवेशन कैंपस का शुभारंभ
स्थापना दिवस समारोह में सैमसंग इन्नोवेशन कैंपस कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों के स्किल का विकास होगा। उन्हें न्यू टेक्नोलोजी जैसे एआई, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, बिग डाटा आदि में दक्ष किया जाएगा।
परीक्षा पोर्टल “सर्व” भी होगा लॉन्च
स्थापना दिवस समारोह में परीक्षा पोर्टल “सर्व” का भी शुभारंभ किया जाएगा। इस पोर्टल में माध्यम से विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से अपने अनिवार्य सर्टिफिकेट तथा डिग्री प्राप्त कर सकेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

2 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

2 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

2 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

2 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

2 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

2 hours ago