जयपुरिया सनराईज ग्रीन के निवासियों ने जिला अधिकारी से की मुलाकात

जिला अधिकारी ने उप जिला अधिकारी से वार्ता कर अगली सुनवाई पर प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिए

गाजियाबाद(राष्ट्र की परम्परा)
जयपुरिया सन राईज ग्रीन अहिंसा खंड-1 इंदिरापुरम,गाज़ियाबाद सोसायटी के निवासियों ने सोमवार को जिला अधिकारी से मुलाक़ात कर उन्हें बताया की सोसायटी का वर्ष 2023-24 निर्वाचन प्रकरण उप जिला अधिकारी (सदर) के समक्ष विचाराधीन है। सोसायटी के कुछ लोगों ने प्रकरण न्यायालय मेँ होने की जानकारी उप जिला अधिकारी व डिप्टी रजिस्ट्रार से छुपा कर वर्ष 2024-25 की निर्वाचन प्रकिया आरम्भ कर दी lस्थानीय निवासियों द्वारा उप जिला अधिकारी व डिप्टी रजिस्ट्रार को वास्तविक स्थिति से अवगत कराए जाने पर, उप जिला अधिकारी/डिप्टी रजिस्ट्रार ने संबंधित व्यक्तियों से वर्ष 2024-25 हेतु संपन करायी जा रही चुनाव प्रक्रिया पर जवाब व उनके द्वारा अपनायी जा रही निर्वाचन प्रक्रिया को अमान्य माने जाने की बात कहे जाने के बाद भी, सोसायटी मे अनैतिक तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण किया गया।जिसकी जानकारी डिप्टी रजिस्ट्रार को उपलब्ध कराए जाने पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने वर्ष 2023-24 की निर्वाचन उप जिला न्यायालय में विचराधीन होने के कारण 2024-25 की निर्वाचन प्रक्रिया को शून्य घोषित कर दिया व इसकी जानकारी उप जिला अधिकारी को इस आशय से भेजी कि वो वर्ष 2023-24 की निर्वाचन प्रक्रिया पर जल्द निर्णय ले जिससे कि वर्ष 2024-25 निर्वाचन प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कर लिया जाए। उनके द्वारा कोई निर्णय न लिए जाने से सोसायटी निवासी असमंजस है कि सोसायटी में वर्ष 2023-24 का वो बोर्ड वैध है जिसके निर्वाचन की सुनवाई उप जिला अधिकारी न्यायालय में विचराधीन है, अथवा वर्तमान का वह बोर्ड जिसके निर्वाचन प्रक्रिया को डिप्टी रजिस्ट्रार ने शून्य घोषित कर दिया है। पिछले 1 वर्ष से सोसाइटी में कोई भी काम ढंग से नहीं हो पाया है। बिल्डिंग की स्थिति खराब हो रही है, प्लास्टर गिर रहा है, लिफ्ट खराब होने लगी हैl जिसे ठीक नहीं करवाया जा रहा है और हमारे बेसमेंट में भी पानी भर रहा हैl जिससे आने वाले दिनों में गंभीर बीमारियों की समस्या उत्पन्न हो सकती हैl इतना ही नहीं अनैतिक तरीके से निर्वाचन के बाद बना 2024-25 का बोर्ड अपनी मनमानी करना शुरू कर दिया हैl जनरेटर के नाम पर 3.5 करोड़ का खर्चा रेजिडेंस पर थोप दिया हैl
निवासियों ने जिला अधिकारी से पत्र के माध्यम से अनुरोध कि वो उप जिला अधिकारी को लंबित निर्वाचन प्रकरण की सुनवाई जल्द पूर्ण कर वर्ष 2024-25 हेतु निर्वाचन मंडल घोषित कर जल्द चुनाव कराने के निर्देशित करे, जिससे की सोसायटी में वैध बोर्ड का गठन हो सके और लंबे समय से रुके हुए काम आगे बढ़ सके l
जिला अधिकारी ने उप जिला अधिकारी से फोन पर वार्ता कर आगामी सुनावयी मेँ प्रकरण पर निर्णय लेने के निर्देश दिए।
जिला अधिकारी से मिलने वालो में मीनाक्षी वर्मा ,प्रेम शर्मा ,नैना खेमराज ,प्रियंका राय ,वी भी शुक्ला ,गीता मल्होत्रा ,विनोद विनायक, अंशुल गुप्ता अरविंद सिंह , सुनीता व शिवानी जैन
आदि रहेl

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

6 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

7 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

7 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

7 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

8 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

8 hours ago