साकीनाका खाड़ी क्रमांक तीन के राजीव नगर में गंदे पानी के जमाव से त्रस्त है नागरिक

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
एक तरफ केंद्र और राज्य सरकार की ओर से स्वच्छ भारत अभियान जगह जगह चलाया जा रहा है वहीं साकीनाका खाड़ी क्रमांक तीन के राजीव नगर में पिछले तीन दशक से यहां के स्थानीय नागरिक जलजमाव से त्रस्त है उसके बाद भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 161 के अंतर्गत आने वाले साकीनाका खाड़ी क्रमांक तीन के राजीव नगर झोपड़पट्टी में हर बरसात में हिमालय सोसायटी, संतोषी माता नगर, मिलिंद नगर तथा सुंदरबाग के अलावा नारायण नगर की पहाड़ी का सारा बरसाती पानी राजीव नगर से होकर बहता है। जिसके कारण आए दिन इस झोपड़पट्टी में गंदा पानी जमा रहता है। जिसके कारण वायर गली, बद्रीधान सोसायटी और यहां के नागरिकों को इस गंदे पानी में से होकर गुजरना पड़ता है। इस कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को यहां से आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय भाजपा नेता और भाजपा वार्ड क्रमांक 161 के अध्यक्ष प्रदीप बंड ने बताया कि राजीव नगर में जलजमाव की समस्या लंबे अरसे से बनी हुई है। लोगों को गंदे पानी में से जोकर गुजरना पड़ता है जिसके कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रदीप बंड ने यह भी बताया कि मनपा बरसात के समय में निचले इलाकों में जहां पानी निकासी के लिए मोटर बिठाया करती है वही खाड़ी क्रमांक तीन में हो रहे जलजमाव के प्रति मनपा गंभीर नहीं है। बंड ने मनपा एल वार्ड के संबंधित अधिकारियों से राजीव नगर में हो रहे जलजमाव की समस्या के निदान के लिए कोई ठोस उपाय किए जाने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

1 hour ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

1 hour ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

3 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

4 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

4 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

4 hours ago