बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बाढ़ की तबाही में बेबस हाल कैसरगंज क्षेत्र के बलराज पुरवा मंझारा तौकली में प्रशासन की ओर से वहां कोई भी मदद ना पहुंचने से ग्रामीण बहुत मायूस हैं।
जलप्लावित क्षेत्र बलराजपुरवा के निवासियों का कहना है कि अप्रत्याशित बाढ़ के कारण सारी फसलें पानी मे डूबी हुई हैं घरों में भी पानी भर जाने के कारण जो थोड़ा बहुत गल्ला भी था वह भी बर्बाद हो गया खेतों में पानी भर जाने से धान,मसूर और गन्ना की फसल होना भी मुश्किल है ऐसे में जीवन का निर्वाह कैसे होगा ।
गांव निवासी पवन कुमार का कहना है कि इतनी भयंकर बाढ़ हम लोगों ने कभी नही देखी थीl पूरा गांव जलमग्न था किसी तरह हम लोगों की जान बची है किसी ने हम लोगों की सुध नही ली प्रशासन की तरफ से अभी कोई मदद नहीं की गई और ना ही बलराज पुरवा में कोई नाव की व्यवस्था की गई न कोई दवा की व्यवस्था थी गांव के लोगों के खाने की भी समस्या है कई दिन से लोग नमक चावल खा कर जीवन व्यतीत कर रहें हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई घरों की दीवारें पानी मे गिर गई उनके सामने सुरक्षित रूप से रहने की भी समस्या है प्रदेश की योगी सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर तरह से सहायता की बात कह रही है मगर इस गांव में आज तक कोई मदद नही पहुंची। गांव में आज भी पानी भरा है आवागमन की समस्या है हम लोगों की कोई सुध लेने वाला नही है ।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…