डीडीयू की शोध पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2024) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 4045 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिनमें से 3408 परीक्षा में शामिल हुए थे। परिणाम के अनुसार 1823 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के लिए अर्हता हासिल की है।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की साक्षात्कार प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी। जबकि अंशकालिक अभ्यर्थियों एवं प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त करने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल ने विषयवार इंटरव्यू कार्यक्रम भी जारी किया है।
परिणाम विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर देखे जा सकते हैं। प्रवेश पोर्टल पर सभी परीक्षाओं की आंसर की भी जारी कर दी गई है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि सत्र 2024 की रेट परीक्षा का परिणाम सौ घंटे के भीतर जारी कर दिया गया है और 54 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

17 minutes ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

29 minutes ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

47 minutes ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

12 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

12 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

12 hours ago