रिपब्लिकन सेना ने महागठबंधन की उम्मीदवार यामिनी जाधव को दिया समर्थन

रिपब्लिकन सेना के अध्यक्ष आनंदराज आंबेडकर ने शुभकामनाएं दीं

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
रिपब्लिकन सेना ने दक्षिण मुंबई की महायुति की उम्मीदवार यामिनी जाधव को समर्थन दिया है। रिपब्लिकन सेना के अध्यक्ष आनंदराज आंबेडकर ने यामिनी जाधव से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर यशवन्त जाधव एवं रिपब्लिकन सेना के पदाधिकारी उपस्थित थे। यामिनी जाधव ही भीमाची लेक आहे। यामिनी जाधव कोकण निवासियों की मातृ संस्था बौद्धजन पंचायत समिति की सदस्य हैं। इस मौके पर आनंदराज अंबेडकर ने कहा कि समिति के लिए यामिनी जाधव ने काफी मदद की थी। विधायक की तरह लोकसभा में उत्कृष्ट सांसद बनेंगी, ऐसी शुभकामनाएं आनंदराज आंबेडकर ने दी ।
बता दें कि रिपब्लिकन सेना इस राजनीतिक दल की स्थापना 21 नवंबर 1998 को आनंदराज आंबेडकर द्वारा की गई थी। आनंदराज आंबेडकर यशवन्त आंबेडकर के पुत्र हैं और भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर के पोते हैं। रिपब्लिकन सेना डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की विचारधारा पर काम करती हैं।. यामिनी जाधव के प्रचार में महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। यामिनी जाधव की प्रचार सभा,रैलियों को नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रही है। यामिनी जाधव ने दोपहर मे भायखला में एक जोरदार रैली की। डोलिमा स्ट्रीट से डॉकयार्ड रोड, कौला बंदर से दारुखाना तक हजारों महायुति कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लिया। यामिनी जाधव ने विश्वास व्यक्त किया कि मतदाता उन्हें जनहित के मुद्दों को उठाने और निर्वाचन क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के बल पर संसद पहुंचने का अवसर देंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

2 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

4 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

4 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

4 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

4 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

14 hours ago