याद किये गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, किया गया नमन

देवरिया,( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज सत्य एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं एवं ईमानदारी व सादगी के प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की118 वी जयंती श्रद्धा सम्मान एवं हर्षोल्लास के वातावरण में कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राष्ट्र के दोनों महानतम विभूतियों के योगदान को याद कर नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी के योगदान की पूरे विश्व में मान्यता है, उन्होंने 1869 से 1948 तक के अपने जीवन काल में उपलब्धियों की ऐसी लकीर खींची है, जिसे छू पाना आसान नहीं है। महान वैज्ञानिक आइंस्टीन ने कहा था कि आने वाले कुछ दशकों के बाद लोगों को यकीन करना मुश्किल होगा कि हाड़-मांस का ऐसा भी कोई व्यक्ति रहा होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहंकार, लोभ, मन-वचन-कर्म से हिंसा जैसी व्यक्तित्व की बुराई को दूर करने पर जोर दिया। वे मन शुद्धिकरण के समर्थक थे। जो बदलाव वे लोगों में लाना चाहते थे पहले उसे वे खुद में लाते थे। जिलाधिकारी ने साबरमती आश्रम के अपने अनुभव को भी साझा किया।

डीएम ने देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को भी याद किया। उन्होंने ने कहा कि शास्त्री जी के जय जवान जय किसान नारे से उपजी ऊर्जा का ही प्रभाव है कि देश आज खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर व मजबूत सैन्य शक्ति है।

गोष्ठी में सीआरओ अमृत लाल बिंद, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी ने अपने संबोधन के माध्यम से दोनों राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी के ओएसडी जितेंद्र पांडेय, पूर्व डीजीसी सतीश त्रिपाठी, सुमंत यादव तथा रामप्रकाश पांडेय ने भी अपने उद्गार व्यक्त किये।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यर्पण एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, देवरिया की छात्राओं ने राष्ट्रगीत तथा बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम… का गायन किया। गायक रामप्रताप चौहान ने वैष्णवजन का गायन कर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों का जिलाधिकारी ने सम्मान किया। इस दौरान स्वच्छता की शपथ भी ली गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजिय कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इसके पश्चात जिलाधिकारी मेहड़ा पुरवा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां वृद्धों से संवाद किया। वृद्धाश्रम में गांधी जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प में 75 वृद्धों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

खुले नाले में गिरे सिपाही, डूबने से दर्दनाक मौत — नगर पालिका की लापरवाही उजागर

संभल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) नगर पालिका की लापरवाही एक बार फिर मौत का सबब…

44 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की सर्विस और प्रमोशन के लिए अब TET पास करना अनिवार्य

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) देशभर के लाखों शिक्षकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

50 minutes ago

कवि विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा ने RPSC से दिया इस्तीफ़ा, SI भर्ती पेपर लीक प्रकरण में नाम आने से बढ़ा दबाव

जयपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में सदस्य पद पर कार्यरत…

58 minutes ago

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में आगामी…

1 hour ago

स्व. राज नारायण पाठक की मनाई गई जयंती

छात्राओं ने वाद विवाद मे अपना अपना पक्ष रखा बरहज/देवरिया (राष्ट्र क़ी परम्परा)l स्थानीय बाबा…

2 hours ago

संतुलित व स्वच्छ आहार से ही स्वस्थ जीवन: प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह…

2 hours ago