हे नेता जी यह बतला दो,
मैं मतदाता हूँ तो पूँछ रहा,
भूखे को रोटी मिल जाये,
बहुत पुण्य का काम है यह।
पर इसी क्षेत्र में आज हज़ारों,
वोटर क्यों भूखे सो जाते हैं ?
रोटी, कपड़ा और घर देना
भी आपकी ज़िम्मेदारी है।

हे प्रदेश के नेता जी, जब
एक ग़रीब बीमार होता है,
डाक्टर, अस्पताल की सुविधा,
क्या उसका अधिकार नहीं?
पढ़ने को स्कूल व शिक्षक
पाना उसका अधिकार नहीं?
बेरोज़गार को नौकरी मिले,
क्या उसका अधिकार नहीं?

महिलायें, बच्चे और वृद्ध सब
रहें कुशल से और सुरक्षित,
कहिये भारत के नेताओं क्या
ये उनके अधिकार नहीं ?
खेतों में मेहनत कर किसान
उपजाता गेहूँ चावल, सब्ज़ी दालें,
इनका उचित दाम मिलना
क्या उनका अधिकार नहीं ?

बिजली, पानी,सड़क की सुविधा
सब को अच्छे से मिल जाये,
स्वच्छ हवा में घूम सकें सारे
प्राणी ऐसा कुछ करिए नेता जी,
यात्रा रेल और बस की हो,
कुछ सुगम सुरक्षित व सस्ती,
पैसा जन धन खाते में आये,
ऐसा कुछ करिए नेता जी ।

राजनीति से धर्म अलग कर,
राज धर्म को सब अपनायें,
जाति-धर्म का भेद भूलकर,
रचनात्मकता कुछ कर पायें,
पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण
भारत के चारों कोनो में,
आदित्य व्यथित है मतदाता,
उसका हित करिये नेता जी ।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

4 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

4 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

4 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

4 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

4 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

4 hours ago