आरआरसी केंद्र के लिए चयनित जमीन पर अतिक्रमण की उच्चाधिकारियों से शिकायत

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया की ग्राम प्रधान ने समाधान दिवस सहित उच्चाधिकारियों को प्रेषित शिकायती पत्र में गांव के ही कुछ ग्रामीणों पर इस आशय का आरोप लगाया है कि उनके अतिक्रमण के चलते आरआरसी केंद्र का निर्माण नहीं हो पा रहा है। प्रधान शासन प्रशासन से अतिक्रमण हटवाए जाने व अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

👉ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया का मामला
उक्त गांव की महिला ग्राम प्रधान शोभा देवी पत्नी कुंदन पटेल ने शिकायती पत्र में लिखा है कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नवीन परती आराजी संख्या 1512 रकबा .0016 हेक्टेयर जमीन आरआरसी केंद्र के निर्माण के लिए चयनित किया गया है। राजस्वकर्मियों ने जमीन की पैमाइश भी कर दी है लेकिन अर्जुन, संदेश, विश्वनाथ, रामचंद्र, बालेश्वर आदि ने पुआल-पत्ता रखकर उक्त आरआरसी केंद्र के चयनित भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है। मनरेगा मजदूर निर्माण कार्य के लिए गए तो अतिक्रमणकारियों के साथ राधा, राजेश, रक्षा, गोरख, रामनाथ आदि आमादा फौजदारी हो गए। ग्राम प्रधान ने अतिक्रमण हटाए जाने व दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

parveen journalist

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago