ठाणे (महाराष्ट्र)। जिले के भिवंडी की एक अदालत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में सुनवाई शनिवार को तीन दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी। अदालत अगली तारीख को मामले में पेश होने से स्थायी छूट के आग्रह से संबंधित गांधी की याचिका पर भी सुनवाई करेगी। संयुक्त दीवानी न्यायाधीश और न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) एल सी वाडीकर आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंटे द्वारा गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले की सुनवाई कर रहे हैं। कुंटे ने 2014 में भिवंडी में गांधी के भाषण के बाद मामला दायर किया था, जिसमें कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया था कि महात्मा गांधी की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ था। कुंटे ने दावा किया है कि इस बयान से संघ की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। मामले में 2018 में ठाणे की एक अदालत ने गांधी के खिलाफ आरोप तय किए थे, लेकिन उन्होंने अपने खिलाफ आरोपों को स्वीकार नहीं किया था। गांधी के वकील नारायण अय्यर ने कहा कि उपस्थिति से स्थायी छूट के लिए गांधी की ओर से याचिका दो तारीख पहले दायर की गई थी, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…
निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…