रेहरा-सादुल्लानगर से लौकिया ताहिर मार्ग जर्ज़र,ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।रेहरा सादुल्लानगर मुख्य मार्ग से लौकिया ताहिर तक जाने वाला पीडब्ल्यूडी मार्ग बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। वर्षों से क्षतिग्रस्त इस सड़क से प्रतिदिन नथईपुर, पतकरपुर, मनीगढ़ा, गोकुला और लौकिया ताहिर गांव के हजारों लोग आवाजाही करते हैं।
सड़क की जर्जर हालत के चलते आए दिन राहगीर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क मरम्मत की बाट जोह रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ‘गड्ढा मुक्त अभियान’ का भी इस मार्ग पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है।
ग्रामीण राधेश्याम श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, निजामुद्दीन, रामदीन कोलहई और पिंटू,विवेक,मनोज,सुमित ने बताया कि उन्होंने इस समस्या से क्षेत्रीय विधायक को अवगत करा दिया था, फिर भी अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। स्थानीय प्रशासन ने भी सड़क मरम्मत को लेकर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है ताकि आम जनता को राहत मिल सके।इस संबंध में उपजिलाधिकारी उतरौला नहीं बताया जल्द ही विभाग को पत्र लिखा जाएगा ।।

rkpnews@desk

Recent Posts

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

1 hour ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

1 hour ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

2 hours ago

एआई तकनीक से डिजाइन और विनिर्माण पर विशेषज्ञों का मंथन शुरू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…

2 hours ago

छात्रावास में सजी कला की महफिल, नृत्य-गायन व काव्य से छात्राओं ने जीता दिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…

2 hours ago

डंपरों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक हादसों पर सख्ती

मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago