अभिभावकों के साथ नियमित संवाद, सकारात्मक सक्रियता का महत्वपूर्ण जरिए है ब्रेकफास्ट विथ प्रिंसिपल : पुष्पा चतुर्वेदी

  • ब्लूमिंग बड्स स्कूल की सभी शाखाओं में ब्रेकफास्ट विथ प्रिंसिपल संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल के सभी ब्रांचों में ” ब्रेकफास्ट विथ प्रिंसिपल ” का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तृतीय से पांचवी तक के बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर अभिभावकों ने अपने बच्चों के संबंध में कक्षाध्यापकों और विषयाध्यापकों से अपने सुझावों का आदान-प्रदान किया।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाली चतुर्थ साप्ताहिक प्रवेश परीक्षा का भी संपन्न हुई। जिसमें सभी शाखाओं पर नवीन प्रवेशार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया जाएगा।
विद्यालय की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए नियमित संवाद, सकारात्मक और सक्रियता महत्वपूर्ण है।
इस वृहत आयोजन का पर्यवेक्षण प्रभादेवी ग्रुप के ऊर्जावान एमडी वैभव चतुर्वेदी के निर्देशन में स्कूल की आईटी टीम सभी शाखाओं का लगातार कर रही थी।
इस अवसर पर विद्यालय के को ऑर्डिनेटर विजय कुमार राय, रवि प्रताप सिंह, राजेश पाण्डेय, राजश्री चतुर्वेदी, काजल चौबे, प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी, इंडस्ट्रियल एरिया शाखा के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र पांडेय, कोऑर्डिनेटर रिया मेहता, उप प्रधानाचार्य अनूप विश्वकर्मा, चैनल मैनेजर रितेश त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, विनोद मिश्रा, सुजीत कुमार सहित अन्य शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

6 hours ago