संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विधान परिषद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने गत दिनों विधानपरिषद सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया की जन्मभूमि को लोहिया नगर नाम देने की मांग करते हुए कहा था कि डॉ. राम मनोहर लोहिया का जन्म अम्बेडकरनगर जिले के शाहजादपुर में हुआ था। उनके जन्मस्थान शहजादपुर का नाम लोहियानगर करने के साथ-साथ उनके नाम पर एक स्मारक का निर्माण होना चाहिए। एमएलसी की इस मांग को सभापति मानवेन्द्र सिंह ने कार्यवाही हेतु भेज दिया है।
श्री यदुवंश के अनुसार एक दल की आधी राजनीति राम मनोहर लोहिया के नाम पर टिकी है। दिन-रात लोहिया के सिद्धांतों के बात करते है। परंतु उनको लोहिया की विचारधारा या उनके सिद्धान्तों से कभी कोई मतलब नही रहा। साथ ही उनके जन्मस्थान पर कोई ध्यान नही दिया। उन्होंने सदन के माध्यम से मांग किया कि उनके जन्मस्थान के नाम को राम मनोहर लोहिया के नाम पर रख वही एक भव्य स्मारक का निर्माण सरकार द्वारा कराया जाए जिससे आने वाली पीढि़यां लोहिया जी की नीतियों और सिद्धान्तों को अपने जीवन मे उतार सके।
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…