बागापार क्षेत्र में हुआ पत्रकार सम्मान समारोह
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत बागापार चौराहे पर एक निजी स्कूल के सभागार में क्षेत्रीय पत्रकारों के सम्मान के लिए विराट कुश्ती के आयोजक मंडल द्वारा एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विगत दिनों हुए विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया था, जिसमें पत्रकारों द्वारा कुश्ती दंगल के समाचार संकलन के बेहतर कवरेज करने हेतु आयोजक मंडल द्वारा पत्रकारों को अंग वस्त्र व मिठाई देकर सम्मानित किया गया। पत्रकारों ने समिति के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। वेद प्रकाश उपाध्याय, उमेश चौरसिया,नीरज मिश्र,मनीष यादव, संजय कुमार आदि पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग 2024-2025 के सीनियर वर्ग में 74 किलोग्राम भार वर्ग में सदर ब्लाक क्षेत्र के बागापार टोला विशुन पुरवां निवासी राष्ट्रीय पहलवान श्याम करन यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव को प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर ग्राम पंचायत बागापार के ग्रामीणों द्वारा मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया गया।
इस दौरान आयोजक मंडल के उमेश चंद्र मिश्र,राष्ट्रीय पहलवान श्याम करन यादव, शैलेंद्र यादव,विपुल शुक्ला,समाज सेवी इंदु देवी,राजन मद्धेशिया, शबीर अली, काजू, शराफतअली,अरमान अली सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…