बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा विकास खंड बलहा में खंड विकास अधिकारी के दिशा निर्देश में 9 युवक और 9 महिला मंगल दलों को खेलकूद प्रोत्साहन सामग्री वितरित की गई , इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विजय कुमार वर्मा एवम क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अजय गुप्ता एवं क्षेत्रीय ग्राम पंचायत के प्रधान व मंगल दल सदस्य ने प्रतिभाग लिया।
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख ने कहा की अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों में खेल मैदान का कार्य जल्दी से पूर्ण कराया जाएगा।
कार्यक्रम संचालन का दायित्व मंगल दलों का होगा, खेल सामग्री के रूप में फुटबॉल, वॉलीबॉल, नेट एवं अन्य सामग्री दी गई जिसका उपयोग ग्राम पंचायतो में खेल कूद को बढ़ावा देना होगा। युवा कल्याण विभाग लगातार यह प्रयास कर रहा है की अधिक से अधिक लोगो को सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेणा दी जा सके। इस कार्यक्रम के दौरान अजय गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए अभियान “मेरी मिट्टी मेरा देश” में सभी मंगल दलों को प्रतिभाग करना है । और नव युवक छात्र, छात्राओं का उत्साह वर्धन किया जायेगा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने यह भी कहा कि खेल से हमारे देश के बच्चों का शारीरिक विकास के साथ बौद्धिक विकास भी होता है इसलिए समय-समय पर खेल भी जरूरी है।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…