सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम–एसपी ने किया मऊ–आजमगढ़ मार्ग के ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने पुलिस अधीक्षक श इलमारन के साथ मऊ–आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी–गोरखपुर पर स्थित शहरोज मोड़ एवं मतलूपुर मोड़ का अवलोकन किया गया। शहरोज मोड़ अंडरपास पर प्रकाश व्यवस्था, साइन बोर्ड एवं संकेतक लगाने के निर्देश एनएचएआई अधिकारियों को दिए गए। वहीं मतलूपुर मोड़ पर सर्विस लेन दुरुस्त कराने, साइन बोर्ड लगाने तथा वाराणसी एवं गोरखपुर दिशा की ओर संकेतक स्थापित करने को कहा गया। साथ ही एनएचएआई को वाराणसी–गोरखपुर मार्ग पर एस्कॉर्ट वाहन एवं एंबुलेंस सेवा सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए।इसके उपरांत लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित मऊ–आजमगढ़ मार्ग के ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण किया गया। बरलाई मोड़ पर सफेद पट्टी पुनः लगाने एवं लिंक मार्ग पर ब्रेकर निर्माण के निर्देश दिए गए। बड़ा गांव स्थित ब्लैक स्पॉट पर पेट्रोल पंप के अतिरिक्त छोटे कट को बंद कराने के निर्देश दिए गए। अमारी महासो मोड़ पर साइन बोर्ड लगाने तथा सड़क किनारे झाड़ियों एवं पेड़ों की टहनियों की छंटनी कराने को कहा गया।जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना को सठियांव एवं घोसी चीनी मिल मार्ग पर चलने वाली समस्त ट्रैक्टर–ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। खुरहट मोड़ पर बड़ा संकेतक बोर्ड लगाने एवं डिवाइडर से होर्डिंग हटाने को कहा गया। मढैया चट्टी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद गोहना के पास भी सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई के निर्देश वन विभाग को दिए गए।इसके अतिरिक्त मोहम्मदाबाद गोहना स्थित चौक चौराहा, कैलेंडर चौराहा एवं चुंगी मोड़ का निरीक्षण किया गया। मऊ–आजमगढ़ दिशा के प्रथम मोड़ पर शॉर्ट मोड़ संकेतक एवं डेंजर बोर्ड लगाने, लिंक रोड पर ब्रेकर निर्माण, सफेद पट्टी दुरुस्त कराने तथा सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर है। ब्लैक स्पॉट्स के सुधार हेतु प्रतिदिन कार्यवाही एवं निरीक्षण किया जा रहा है। सेवा फाउंडेशन द्वारा किए गए सर्वे में प्राप्त सुझावों के आधार पर लगातार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मौतों में उल्लेखनीय कमी लाई जा सके।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी मऊ कृष राजपूत, यातायात निरीक्षक एस.एस. पांडे, उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना अभिषेक गोस्वामी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Eid 2026: बरहज में गूंजी ईद की नमाज, रोजेदारों ने मांगी देश-दुनिया में अमन की दुआ

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को स्थानीय नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ईदुल फितर का…

51 minutes ago

Ghazipur News: रेलवे कॉलोनी की खाली जमीन बनी खूबसूरत पार्क, बच्चों और बुजुर्गों को मिली नई सौगात

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। मंडल रेल प्रबंधक Ashish Jain की प्रेरणा से वाराणसी मंडल के…

59 minutes ago

Maharajganj News: नीम के पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, पनियरा क्षेत्र में मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा हेमछापर के पोखरा टोला…

1 hour ago

भारत गौरव सम्मान से अलंकृत हुए कवि डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ निवासी प्रख्यात कवि, लेखक, साहित्यकार एवं भारतीय सेना से सेवानिवृत्त…

1 hour ago

Eid 2026: ईदगाह पहुंचे पूर्व विधायक राजेश यादव, गले मिलकर दिया भाईचारे का संदेश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पावन Eid al-Fitr के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक…

4 hours ago

मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजे मंदिर, श्रद्धा और शक्ति की आराधना में लीन दिखा जनमानस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पावन चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के…

6 hours ago