दुर्घटना होने पर समुचित इलाज सुविधा के अभाव में पीएचसी से रेफर :दो में एक गंभीर

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर ग्राम पंचायत निवासी दो बुलेट बाइक सवारों क्रमशः मनीष कुमार यादव पुत्र हेतराम यादव, व मुकेश यादव पुत्र बबलू यादव का बुलेट वाहन अनियंत्रित होने से अचानक पेड़ से जा टकराया वहीं दो में एक के गंभीर तथा दूसरे के चोटिल होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटा भैसही पर ईलाज हेतु ले जाया गया है। जबकि स्थानीय जनता का कहना है समुचित संसाधन नहीं होने व बगल में स्थित बनकटा भुंडवार सीएचसी 32 बेड अस्पताल में भी इमरजेंसी ईलाज की सुविधा नहीं रहने से अक्सर देवरहा बाबा मेडिकल कालेज को यहां के मरीज रेफर कर दिया जाता है जो बीच रस्ते ही दम तोड़ देते हैं फिर यहां किस बात का सरकारी अस्पताल सरकार का है। जानकारी के मुताबिक मनीष कुमार यादव जो कि अपने माता पिता के कुल तीन पुत्रों में सबसे बड़ा उम्र करीब 17 वर्ष गंभीर रूप में घायल हो गया है। जबकि दूसरे घायल हुए युवक मुकेश कुमार यादव पुत्र बबलू यादव निवासी गण सोहनपुर में से दूसरे युवक मुकेश यादव को कुल चार बहनों के बीच में एक मात्र एकला भाई बताया जा रहा है।वहीं स्थानीय स्तर पर बनकटा ब्लाक एवं भाटपार रानी तहसील क्षेत्र में स्थित सरकारी अस्पतालों के समुचित इलाज की सुविधा संसाधन एवं पर्याप्त डॉक्टर इमरजेंसी ईलाज आदि की सुविधा डबल इंजन के सरकार में भी नहीं मिल पा रहा है जिससे इस इलाके के आम जनता यहां से 50 किलो मीटर की दूरी पर जिला मुख्यालय देवरिया देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर के खेल के शिकार हो कर बीच रस्ते ही अपने प्राण त्याग दिया करते हैं। इस इलाके की अनदेखी सरकार एवं जन प्रतिनिधियों के द्वारा लगातार किए जाने के आरोप जनता लगती आ रही है। जनता का कहना है कि देखना होगा जिला मुख्यालय से सुदूर क्षेत्र के इस बनकटा वासी आम जनता को अभी कब तक स्थानीय स्तर पर इमरजेंसी ईलाज संवेदन हीन व्यवस्था में मिल पाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

4 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

4 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

4 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

7 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

7 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

8 hours ago