जनता की शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: आयुक्त

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न

खलीलाबाद में डीएम व एसपी ने सुनी फरियादिंयों की शिकायतें

फरियादियों की संतुष्टि एवं शिकायतों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य: डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। मण्डलायुक्त ने फरियादियों की विभिन्न संदर्भो से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी को अविलम्ब अथवा निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि थाना से सम्बंधित प्रकरण को थानाध्यक्ष एवं राजस्व अधिकारी स्वंय मौके पर जाकर निस्तारण कराये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि शिकायतों का त्वरित निस्तारण और फरियादियों की संतुष्टि सरकार के प्राथमिकताओं में शामिल है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही न किया जाये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में वरासत, भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जमीन से सम्बंधित विवादों को पुलिस के साथ मौके पर जाकर नियमानुसार निस्तारित कराये।
मण्डलायुक्त ने कहा कि अधिकारीगण क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनसामान्य की छोटी-छोटी शिकायतों का निस्तारण अपने स्तर पर करते रहें। कम्प्यूटर फीडिंग आदि में कोई त्रुटि होने पर उसका यथाशीघ्र निस्तारण करा लिया जाए, जिससे जनसामान्य को बार-बार न दौड़ना पड़े, वरासत में यदि किसी का नाम गलत हो तो उसे सुधारकर ही खतौनी दी जाए।
कानून एवं व्यवस्था से सम्बंधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिये है कि प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता का पक्ष गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए आवश्यकतानुसार अन्तर्विभागीय समन्वय बना कर त्वरित कार्यवाही करें। धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 37 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया, अवशेष 33 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। मण्डलायुक्त ने इस आयोजन में पिछले संपूर्ण समाधान दिवसों में प्राप्त लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाय।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा अरूण वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अधिकारीगण एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के दौरान फरियादियों की शिकायतों/समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी को बुलाकर तत्काल निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए, यदि कोई भी अधिकारी किसी भी शिकायतकर्ता/फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान अथवा टालमटोल करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ जबाबदेही सुनिश्चित करते हुए सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी ले।
खलीलाबाद तहसील अन्तर्गत विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 51 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसे जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को सौपंते हुए निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। कानून एवं व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाय। पुलिस अधिकारी प्रत्येक प्रकरण में शिकायतकर्ता का पक्ष सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दूबे सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल सहित फरियादी आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिये। तहसील मेंहदावल में कुल 25 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 01 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तंातरित करते हुए निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर उप जिलाधिकारी मेंहदावल उत्कर्ष श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल केशवनाथ, तहसीलदार आनन्द कुमार ओझा सहित तहसील सम्बंधित अधिकारी व राजस्व एवं पुलिस विभाग से सम्बंधित अन्य अधिकारी-कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

31 minutes ago

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त, ओवरस्पीडिंग पर विशेष अभियान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…

34 minutes ago

डॉ कोस्तुभ ने सुनी फरियाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

38 minutes ago

राफेल फैक्ट्री में कैमरा कांड, भारत को 114 जेट की मंजूरी

भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…

59 minutes ago

दिल्ली के रोहिणी में सनसनी, नवजात अपहरण कांड का खुलासा

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…

1 hour ago

ITI मऊ में 20% सीटों पर सीधा प्रवेश, 23 फरवरी डेडलाइन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…

1 hour ago