आगरा (राष्ट्र की परम्परा ) प्रधानाचार्य, राजकीय चर्म संस्थान डा0 एस0एच0 अब्बास ने अवगत कराया है कि सत्र 2022-23 में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष लेटरल एंट्री के माध्यम से आनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया द्वारा प्रवेश की कार्यवाही की जा रही है, जिसके पाँच चरण पूर्ण हो चुके हैं। पाँच चरणों की समाप्ति के उपरान्त राजकीय संस्थाओं के कतिपय पाठ्यक्रमों में लगभग 30 प्रतिशत सीटें रिक्त रह गयी है, जिसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों यथा- कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी0 के 07, कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी0 (लेटर एण्ट्री) के 01, लेदर टेक्नोलोजी (ट्रेनिंग) के 67 तथा लेदर टेक्नोलोजी (सी.ए.एस.डी.) के 38 रिक्त सीटों पर इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रवेश देते हुये भरा जाना है।
उन्होंने बताया है कि संस्था में रिक्त सीटों के लिये केवल प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी ही प्रवेश के पात्र हैं, परन्तु अनुदानित, पी०पी०पी० एवं निजी क्षेत्र की संस्थाओं में प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित न होने वाले प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी भी आवेदन कर प्रवेश ले सकते हैं। संस्था एवं पाठ्यक्रमों का विवरण परिषद की वेबसाइट ूूण्रममबनचण्दपबण्पद पर जन सामान्य के लिये सूचनार्थ उपलब्ध है। काउसिलिंग शिड्यूल, काउंसिलिंग के निर्देश एवं सूचना विवरणिका इत्यादि आवश्यक अभिलेख भी वेबसाइट से प्राप्त किये जा सकते हैं।
शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान ने रफ्तार पकड़…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मऊ में सामाजिक न्याय और कानूनी सशक्तिकरण की दिशा में…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद देवरिया में 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ 2026: मनोज सिन्हा करेंगे विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बनकटाशिव में भव्य आयोजन देवरिया (राष्ट्र…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…