भ्रष्टाचार में लिप्त खनन अधिकारी पर कार्रवाई की संस्तुति, डीएम ने शासन को भेजा पत्र


कलेक्ट्रेट से रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचे गए कर्मचारी व निजी व्यक्ति

उन्नाव (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के प्रयासों के तहत एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खनन अधिकारी केबी सिंह के खिलाफ गंभीर आरोपों के बाद जिलाधिकारी ने शासन को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की है। डीएम के अनुसार केबी सिंह लंबे समय से रिश्वतखोरी और अवैध वसूली में लिप्त रहे हैं।

बताया जा रहा है कि खनन अधिकारी केबी सिंह प्राइवेट व्यक्तियों के जरिए अवैध वसूली कराते थे। बुंदेलखंड सहित कई जिलों में इनका नेटवर्क सक्रिय था, जहां से अवैध खनन और वसूली की जानकारी सामने आई है।

इस मामले में एंटी करप्शन टीम ने बीते दिन कलेक्ट्रेट परिसर से एक कर्मचारी और दो निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। टीम द्वारा की गई पूछताछ में खनन अधिकारी व अन्य की संलिप्तता की पुष्टि हुई है।

डीएम द्वारा भेजे गए पत्र में केबी सिंह के अलावा बाबू संतोष कुशवाहा के खिलाफ भी निलंबन की संस्तुति की गई है। शासन स्तर से अब इस मामले में जल्द ही कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों की मानें तो खनन विभाग में लिप्त ऐसे कई अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी शिकंजा कस सकता है। जिला प्रशासन ने भ्रष्टाचार पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति के तहत यह कदम उठाया है, जो आने वाले समय में एक मिसाल बन सकता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

2 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

2 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

2 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

8 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

9 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

9 hours ago