ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री मोदी का संसद में बड़ा बयान, कहा- “दुनिया के किसी नेता ने नहीं कहा, ऑपरेशन रोको”

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा के दौरान बड़ा बयान देते हुए साफ किया कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से इस सैन्य अभियान को रोकने के लिए नहीं कहा। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने साहसिक कार्रवाई के माध्यम से “पाकिस्तान की नाभि पर वार” किया है।

प्रधानमंत्री ने यह बयान उस वक्त दिया जब विपक्ष अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संघर्षविराम और मध्यस्थता को लेकर सरकार से स्पष्टीकरण की मांग कर रहा था। मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया, लेकिन हमारे देश के वीर जवानों के पराक्रम को भारत के मुख्य विपक्षी दल से समर्थन नहीं मिला। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उन्होंने आगे कहा, “जब हमारे वीर सैनिक पाकिस्तान की धरती पर निर्णायक कार्रवाई कर रहे थे, तब कुछ राजनीतिक दल देश के मनोबल को तोड़ने वाले बयान दे रहे थे। इस अभियान ने भारत की सैन्य शक्ति, कूटनीतिक क्षमता और वैश्विक प्रभाव का परिचय दुनिया को कराया है।”

प्रधानमंत्री के इस बयान से स्पष्ट है कि भारत ने अपने फैसले स्वविवेक और राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिए और अंतरराष्ट्रीय दबाव की कोई भूमिका नहीं रही।

इस बीच संसद में चर्चा के दौरान सत्तापक्ष ने विपक्ष से यह भी सवाल किया कि जब सारा विश्व भारत के साथ खड़ा है, तो विपक्ष क्यों संदेह का वातावरण पैदा कर रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

3 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

3 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

3 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

9 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

10 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago