बरहज में अधिवक्ता के घर चोरी का प्रयास, जाग होने पर चोर फरार

पुलिस ने दी सीसीटीवी लगाने की सलाह, अधिवक्ता ने कार्रवाई की मांग की

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील अधिवक्ता संघ के सदस्य श्रवण कुमार सिंह के नगर स्थित आवास में सोमवार की रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन समय रहते घरवालों के जाग जाने से चोरों की योजना नाकाम हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने औपचारिक जांच की और पीड़ित को सीसीटीवी कैमरा लगाने की सलाह देकर चली गई। अधिवक्ता श्रवण कुमार सिंह का मकान बरहज तहसील के निकट बाइपास पर स्थित है। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब 11 बजे वे अपने घर में टीवी देख रहे थे, तभी अचानक टीवी का सिग्नल कट गया। उन्हें शक हुआ तो वह छत की बालकनी के पास लगे एंटीना की जांच करने गए। तभी उन्होंने एक अजनबी व्यक्ति को छत पर खड़ा देखा। शोर मचाते ही वह व्यक्ति छत से कूदकर फरार हो गया। इसके बाद जब परिवार के अन्य सदस्य छत पर पहुंचे, तो उन्होंने वहां एक और व्यक्ति को देखा। उसे पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह भी छत से कूदकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। घटना के कुछ देर बाद वहां से गश्त पर निकली पुलिस वाहन गुजरी। मोहल्ले वालों ने पुलिस को रोककर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आसपास कुछ देर तक तलाशी ली, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। जाते-जाते पुलिस ने केवल सीसीटीवी कैमरा लगाने की सलाह दी और कहा कि सुरक्षा के लिए हर जगह पुलिस की तैनाती संभव नहीं है।पीड़ित अधिवक्ता ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित तहरीर थाना बरहज में दी है। वहीं स्थानीय लोगों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

1 hour ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

1 hour ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

1 hour ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

7 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

8 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

9 hours ago