पोर्टल पर डाटा अपलोड न करने वाले विद्यालय व मदरसा की मान्यता होगी प्रत्यहरित

भरा जाना है स्टूडेंड माड्यूल टीचर माड्यूल तथा प्रोफाइल व फैसल्टी माड्यूल

15 दिन की समय सीमा के साथ दिया गया है अंतिम अवसर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) यू डायस प्लस पोर्टल पर वांछित सूचनाएं अपलोड न करने वाले मान्यता प्राप्त विद्यालयों व मदरसों के प्रति प्रशासन सख्ती के मूड में है। ऐसे विद्यालय संचालकों को 15 दिन का समय देते हुए अन्यथा की स्थिति में मान्यता प्रत्यहरण संबंधी कार्यवाही शुरु कर दिए जाने की चेतावनी दी गई है। दुदही बीआरसी परिसर में आयोजित बैठक में इस आशय की चेतावनी देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) देवमुनि वर्मा ने कहा कि एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (यूडायस) स्कूल शिक्षा की सबसे बड़ी प्रबंधन सूचना प्रणालियों में से एक व शासन के सर्वोच्च महत्व का प्रकरण है। बताया कि अक्टूबर माह से बार बार निर्देशित किए जाने के बावजूद विकास खंड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों व मदरसा संचालकों द्वारा डाटा एंट्री नही की जा रही है। कहा कि यू डायस एंट्री तीन स्तरों पर की जानी है। स्टूडेंट माड्यूल में विकास खंड के 388 विद्यालयों में नामांकित 71149 छात्रों के सापेक्ष सिर्फ 28657की ही डाटा एंट्री हो सकी है। इस माड्यूल में विद्यार्थियों के लिए 35 बिंदु तैयार किये गए है। जिसमे कक्षा 1 से 12 तक पढ़ने वाले समस्त विद्यार्थियों की जानकारी ऑनलाइन करना है। टीचर माड्यूल में 388 विद्यालयों में 104 की एंट्री शेष है। जबकि प्रोफाइल व फैसल्टी माड्यूल में 107 विद्यालयों की सूचना पेंडिंग है। उन्होंने लापरवाह विद्यालय संचालक व मदरसा प्रबंधन को अंतिम अवसर देते हुए कहा कि अगर पंद्रह दिनों के भीतर  यूडायस एंट्री नही पूर्ण की गई तो मान्यता प्रत्यहरण के लिए बीएसए व समाज कल्याण अधिकारी से संस्तुति कर दी जाएगी। इस दौरान प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, मंत्री रामनिवास जायसवाल, उपाध्यक्ष अशोक यादव, जूशिसं के अध्यक्ष बांकेबिहारी लाल, योगेंद्र शर्मा, विद्या सिंह, ओपी सिंह, विमलेश प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

2 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

13 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

14 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

14 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

14 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

15 hours ago