नरियाव में नौ के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज

भागलपुर/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मईल थाना क्षेत्र के नरियाव गांव में राशन वितरण को लेकर हुए, विवाद में कोटेदार को मारने पीटने के आरोप में मईल पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज किया।
घटना 28 मार्च 2023 की है। पुलिस को दी गई तहरीर में नरिया गांव निवासी कोटेदार जितेंद्र कुमार सिंह ने लिखा है कि राशन वितरण के दौरान सुबह 10:00 बजे राकेश मिश्रा ग्राम गोंडौली, गोलबंद होकर अपने अन्य साथियों बृजेश मिश्रा, रविंद्र मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा, नागेंद्र चौहान, बालेंद्र चतुर्वेदी, शक्ति चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी ,राधेश्याम मिश्रा के साथ दरवाजे पर पहुंचे। राशन वितरण के दौरान पूर्व से ही लाइन में लगे लाभार्थियों की जगह स्वयं राशन मांगने लगे,बिना लाइन के ही राशन मांगने लगे। इनकी नियत पूर्व से ही झगड़ा करने की थी। कोटेदार ने कहा लाइन में लगे हुए लोगों को राशन देने के बाद ही आपको राशन दिया जाएगा। जिस पर यह लोग झगड़ा करने पर उतारू हो गए। जबकि विवाद के डर से कोटेदार ने लाइन में खड़े लोगों को छोड़कर इन्हें राशन देने लगा। यह देख लाइन में खड़े लोग आग बबूला हो गए तथा कहा सुनी होने लगी। जिसके बाद इन लोगों ने मेरे साथ मारपीट किया । किसी तरह से इनके चंगुल से लोगों द्वारा मुझको बचा लिया गया। उसके बाद जाते जाते जान से मारने की धमकी देने लगे। गांव के कुछ लोगों ने राकेश मिश्रा को पकड़ लिया। कोटेदार ने बाद में मईल पुलिस से शिकायत करने के बाद मईल पुलिस द्वारा सुलह समझौता करा दिया गया। कोटेदार ने तहरीर देकर कहा कि मुझे बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मारपीट की घटना में ओंकार सिंह, अनिल सिंह, विनय सिंह ,विपिन सिंह को काफी चोटें आई। जिसकी शिकायत मईल पुलिस ने बीते शनिवार को 9 लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

IIT Patna Research: कुशीनगर के शैलेष यादव का कमाल, अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ शोध

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र के गांव सिधावें निवासी भगवन्त यादव…

52 minutes ago

DDU में अत्याधुनिक ड्रोन लैब का उद्घाटन 29 मार्च को

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने…

1 hour ago

Maharajganj News: शतचंडी महायज्ञ से गूंजा बरोहिंया, मां काली मंदिर बना आस्था का केंद्र—हजारों श्रद्धालु पहुंचे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड मिठौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरोहिंया में मां काली मंदिर के…

1 hour ago

सड़क हादसे में कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष जीतेन्द्र जायसवाल क़ी दर्दनाक मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास रामजानकी मार्ग पर बाइक सवार कांग्रेस…

13 hours ago

सेवा, अनुशासन और समर्पण के संदेश के साथ एनएसएस का विशेष शिविर संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के…

14 hours ago

भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हुई सरयू की धरा

इशारू ग्राम की भव्य कलश यात्रा ने जगाया आध्यात्मिक उत्साह भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इशारू…

16 hours ago