लोकतंत्र के महापर्व में अपना शत-प्रतिशत योगदान देते हुए प्रत्येक मतदाता तक पहुंच विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश करें: एमएलसी संतोष सिंह

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, एमएलसी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में लोकसभा क्षेत्र संत कबीर नगर की समीक्षा बैठक मे पदाधिकारियों को बूथ जीतने का का मंत्र दिया।
विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने चुनाव प्रचार से लेकर मतदान के दिन तक पार्टी के रणनीति पर बिंदुवार चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
श्री सिंह ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि चिड़िया आसमान में उड़ती है लेकिन दाना और पानी लेने के लिए जमीन पर ही आती है। इसी प्रकार कोई भी हो उसको वोट लेने के लिए बूथ पर ही जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सभी से लोकतंत्र के महापर्व में अपना 100% योगदान देते हुए प्रत्येक मतदाता तक पहुंच विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश करें और मोदी सरकार के उपलब्धियां को बताते हुए भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें।
समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव व संचालन कौशलेंद्र सिंह दीपू ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनोद पांडेय, गणेश पांडेय, अशोक यादव, अमर राय, हैपी राय, अनिल पांडेय, संतलाल मौर्य, ज्ञानेंद्र मिश्र, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, रामललित चौधरी, धनंजय पांडेय, मनोज पांडेय, देवेंद्र सिंह, अनिरुद्ध निषाद, राजेश सिंह अनेक लोग उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोविंदापुर पंडित के…

12 hours ago

शिक्षक राष्ट्र के भविष्य के निर्माता’, योगी ने बताया कैसे युवा पीढ़ी को मिलेगी सही दिशा

भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए योगी ने शिक्षकों से किया आह्वान, बोले- नई पीढ़ी…

15 hours ago

एयरबैग ने बचाई दरोगा और ड्राइवर की जान, पीछे बैठे मां-ताऊ की दर्दनाक मौत; कार से मिले 3.50 लाख रुपये

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह आउटर रिंग रोड पर एक…

16 hours ago

जलवायु पर्यावरण संरक्षण को लेकर छह अक्टूबर को पौधरोपण कार्यक्रम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) ब्रह्म रामाकान्त बाबा के तत्वावधान में छह अक्टूबर को जलवायु…

16 hours ago

अचार-मुरब्बा से कमाई का हुनर, 30 को मिला स्वरोजगार का प्रशिक्षण

सिंसवनिया सोंनरा में दो दिवसीय प्रशिक्षण में फल-सब्जियों से उत्पाद तैयार करने की दी गई…

16 hours ago

सिकंदरपुर में पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी को दी गई

श्रद्धांजलिवक्ताओं ने कहा—बलिया और पूर्वांचल ने एक जनप्रिय राजनेता और अनमोल हीरा खो दिया बलिया…

16 hours ago