तीसरी बार टिकट मिलने पर रविन्द्र कुशवाहा का जगह – जगह जोरदार स्वागत

सिकंदरपुर बलिया (राष्ट्र की परम्परा) भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविन्द्र कुशवाहा को तीसरी बार प्रत्याशी बनाये जाने के बाद सांसद रविन्द्र कुशवाहा के लोकसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
लोकसभा क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करने के बाद सांसद का देवरिया से सलेमपुर लार तक जोरदार स्वागत किया गया।गाजे-बाजे आदि के साथ पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने लोकप्रिय सांसद रविन्द्र कुशवाहा को फूल मालाओं से लाद दिया।लोगों के स्वागत से अभिभूत सांसद ने कहा कि जनता ने जो अपार प्यार-दुलार व समर्थन दिया है उस कर्ज को विकास के माध्यम से उतारा जाएगा।सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र विकास के मायने में कहीं से भी अछूता नहीं रहेगा।
इस दौरान सांसद दिल्ली से ट्रेन द्वारा गोरखपुर होते हुए देवरिया पहुंचे।उसके बाद सुभाष चौक न्यू कालोनी पार्क, भरथुआ, पुरैना, सलेमपुर सहित पूरे विधानसभा में भ्रमण किया।उन्होंने रास्ते में करीब एक दर्जन से अधिक मंदिरों व देव स्थलों पर मत्था टेका और लोगों की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।कार्यकर्ताओं व समर्थकों के स्वागत करने की उमड़ी भीड़ की वजह से तय कार्यक्रम से काफी विलंब हो गया।रास्ते भर में स्वागत करने वालों की वजह से नगर तक पहुंचने में शाम हो गई।इस दौरान पूरे मार्ग पर लोगों का कारवां लगा रहा।इसी बीच उनके साथ गिरीश चन्द्र तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष देवरिया,सभा कुँवर कुशवाहा विधायक भाटपार रानी,दीपक मिश्रा शाका विधायक बरहज, भूपेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष देवरिया, सितांशु गुप्ता, नवानगर ब्लाक प्रमुख केशव चौधरी, पूर्व प्रत्याशी संजीव वर्मा, अमित सिह बबलू ब्लाक प्रमुख लार, दिनेश गुप्ता चेयरमैन बेल्थरा, अमित सिह, मैनेजर चौहान, प्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह सेंगर, मनोज सिंह, गोपाल सिह, कौशल सिह, शेरू गुप्ता, रामनाथ यादव, गुड्डू यादव, जिला कार्यसमिति के सदस्य मंजय राय पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सिंह गुड्डू सुनील सिह आदि मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी : डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…

7 minutes ago

ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…

18 minutes ago

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

25 minutes ago

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा छह और नौ में प्रवेश का मौका, आवेदन शुरू

5 जनवरी तक ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा होंगे आवेदन, पंजीकृत श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे…

31 minutes ago

तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल

टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…

4 hours ago