बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) तहसील कैसरगंज अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम बघहिया व बेलहरी के लगभग 1690 व्यक्तियों को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह व पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा द्वारा कैसरगंज तहसील मुख्यालय पर राशन किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सिंह व पूर्व सहकारिता मंत्री वर्मा ने कहा कि सभी पात्र बाढ़ प्रभावित लोगों को राशन किट का वितरण किया जायेगा। बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी। बाढ़ के कारण फसलों की हुई क्षति के आकलन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। शीघ्र ही किसानों को फसल क्षति के प्रतिपूर्ति का भुगतान कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं सभी बाढ़ प्रभावित लोगों को हर सम्भव सहायता प्रदान की जाय। बाढ़ से पीड़ित लोगों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। इस अवसर पर एसडीएम कैसरगंज महेश कुमार कैथल सहित गौरव वर्मा, सुबेद वर्मा व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…
विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…
दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…
छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…